Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People hesitated to press the button during the EVM demo in Bareilly

बरेली: ईवीएम के डेमो में बटन दबाने से हिचकिचाए लोग, पूछा- किसे पड़ेगा वोट; डीएम ने समझाई मतदान प्रक्रिया

Sat, 21 Nov 2026 11:48 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 21 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का लाइव डेमो शुरू हुआ। इसमें करीब सौ लोगों को मतदान प्रक्रिया समझाई गई। कई लोग बटन दबाने में हिचकिचाए और शंकाएं जाहिर कीं।

विज्ञापन
People hesitated to press the button during the EVM demo in Bareilly
जागरूकता फैलाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में हुआ ईवीएम प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मतदान के दौरान ईवीएम का बटन दबाने में कई लोग हिचकिचाते हैं, लेकिन मशीनों के काम का तरीका समझाने के लिए शुरू हुए डेमो में भी लोग संकोच करते रहे। मौजूद कर्मियों ने उनकी शंकाएं दूर कीं। शाम तक करीब सौ लोगों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली जानी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का लाइव डेमो शुरू किया गया। यहां पहुंचे लोगों को मतदान की प्रक्रिया समझाने के साथ ही खुद प्रतीकात्मक वोट डालकर मशीनों की कार्यप्रणाली देखने का मौका दिया गया। हालांकि, कई लोग वोट डालने से पहले और बाद में शंकाएं जाहिर करते नजर आए। उनके सवाल थे कि बटन दबाने पर संबंधित वोट किसी पार्टी को पड़ रहा है या नहीं। 
विज्ञापन


किस बटन को दबाने से किस पार्टी को वोट पड़ता है? क्या यह वोट आगामी चुनावों में गणना के दौरान तो प्रयोग नहीं होगा? मौजूद कर्मियों ने बताया कि यह प्रक्रिया प्रतीकात्मक है, ताकि ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर असमंजस न रहे। ए, बी, सी, डी व अन्य अक्षर सिर्फ प्रतीकात्मक हैं, जो किसी पार्टी या प्रत्याशी का संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ईवीएम का बटन दबाने के बाद जरूर देखें वीवीपैट
कर्मियों ने बताया कि प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने लगे बटन को दबाने पर वोट दर्ज होता है। इसके बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिह्न और क्रमांक सात सेकंड के लिए दिखाई देता है, ताकि मतदाता को पता चले कि उसका वोट उसी प्रत्याशी को गया है, जिसे उसने चुना था। 

कर्मियों ने लोगों को बटन दबाने, बीप की आवाज आने और वीवीपैट पर्ची दिखाई देने की प्रक्रिया समझाई। बताया कि वीवीपैट की पर्ची मतदाता को नहीं दी जाती, बल्कि पारदर्शी खिड़की में दिखाई देने के बाद बॉक्स में गिरती है।

डीएम ने खुद बटन दबाकर समझाई मतदान की प्रक्रिया
इससे पूर्व ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। खुद ईवीएम का बटन दबाकर मतदान की प्रक्रिया समझाई। बताया कि मतदाता की पहचान जांचने के बाद कंट्रोल यूनिट से मतदान की अनुमति दी जाती है। 

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में भी जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। यहां एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed