{"_id":"6a4ab32b8877818c900c754a","slug":"people-distressed-by-humidity-chances-of-relief-today-bareilly-news-c-4-bly1053-919320-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उमस से बेहाल हुए लोग, आज राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उमस से बेहाल हुए लोग, आज राहत के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को सोमवार से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिणी पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने से अनुकूल माहौल बनने पर घने बादल मंडराने और तेज हवा संग बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।
रविवार सुबह घने बादल देख बारिश की उम्मीद लगाए लोग निराश हुए। तेज हवा चलने पर दोपहर एक बजे के बाद धूप निकली। बेतहाशा गर्मी और उमस से लोग पसीने से तरबतर हुए। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को भी हवा में हल्की गर्माहट रही। रात में शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम हुई। न्यूनतम पारा 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता में बढ़त हुई है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अनुकूल माहौल बनने पर भारी बारिश हो सकती है।