फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people created ruckus over construction was being done secretly in the religious place in bareilly

Bareilly News: धर्मस्थल में बिना अनुमति के कराया जा रहा था निर्माण, हंगामा होने पर प्रबंधन ने खुद ही तोड़ा

Mon, 09 Sep 2024 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 10:04 AM IST
सार

बरेली के थाना किला क्षेत्र में मलिकपुर चमन मठिया के पास धर्मस्थल पर निर्माण कराया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई। पुलिस के दखल के बाद धर्मस्थल प्रबंधन ने खुद ही निर्माण तोड़ दिया। 

विज्ञापन
people created ruckus over construction was being done secretly in the religious place in bareilly
धर्मस्थल पर कराया जा रहा था निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में मलूकपुर चमन मठिया के पास एक धर्मस्थल में अंदरखाने गुपचुप तरीके से निर्माण पर शोर मच गया। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर हंगामा किया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के दखल पर धर्मस्थल प्रबंधन ने खुद ही निर्माण को गिरा दिया।

विज्ञापन


मलूकपुर चमन मठिया के पास वर्षों पुरानी मंसूरी मस्जिद है। इसके ऊपरी हिस्से में गुंबद बनाने व टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। आसपास के लोगों ने छत से देखा तो इसकी जानकारी हुई। तब वार्ड 44 के पार्षद नीरज कुमार ने किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को कॉल करके धर्मस्थल में बिना अनुमति निर्माण की जानकारी दी। इस बीच वहां पार्षद के साथ ही काफी लोगों की भीड़ लग गई। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने निर्माण करा रहे लोगों से अनुमति दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं सके। इस पर भीड़ और उग्र हो गई। तब पुलिस ने मुतवल्ली जीशान से कहा कि फिलहाल निर्माण तुड़वा दिया जाए। भविष्य के लिए हिदायत दी गई कि एसडीएम से अनुमति लेकर ही निर्माण कराया जाए। मुतवल्ली इसके लिए तैयार हो गए। शाम तक मजदूरों ने बनाए हुए निर्माण को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुतवल्ली बोले- कुछ लोगों ने खुराफात की 
मुतवल्ली जीशान ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस चौकी में मठिया बनाई जा रही थी। दूसरे पक्ष ने उसका विरोध किया था। इस वजह से निर्माण रोकना पड़ा। इसी वजह से हमारे आसपास के लोगों को भड़काकर यह शिकायत कराई गई। मस्जिद के अंदर जर्जर हिस्से को ठीक कराया जा रहा था। इससे पड़ोसियों को कोई दिक्कत नहीं थी, पर कुछ बाहरी लोगों ने यहां आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हमने पुलिस प्रशासन के निर्देश का सम्मान करते हुए बनाया गया निर्माण तोड़ दिया है। अब हम पहले प्रशासन से अनुमति लेंगे और फिर निर्माण कराएंगे।

पार्षद और नेताओं ने बताया खुराफात
पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि कई दिनों से सुनियोजित तरीके से निर्माण चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन है कि बिना अनुमति किसी धर्मस्थल पर निर्माण नहीं किया जा सकता तो ऐसा किन हालात में किया जा रहा था? इसकी व्यापक जांच व कार्रवाई की जरूरत है।

किला थाने के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मस्जिद वहां पहले से है। बिना अनुमति के गुंबद लगाने व टाइल लगाने का काम चल रहा था। इसको रुकवा दिया गया। संचालकों ने खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ दिया। शांति व्यवस्था बनी हुई है। किसी ने खुराफात की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed