फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People chased away the municipal team that arrived to remove encroachment

Bareilly News: नाले पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम को लोगों ने खदेड़ा, मोहल्लेवासियों ने चुनाव में वोट न देने पर लगाया परेशान करने का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
People chased away the municipal team that arrived to remove encroachment
आंवला। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते लोग-संवाद
आंवला।
विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम को मोहल्लेवासियों ने खदेड़ दिया। इससे पालिकाकर्मियों को जेसीबी छोड़ कर वापस आना पड़ गया। बाद में मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका गेट के बाहर पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली का घेराव कर नारेबाजी करते हुए लोकसभा चुनाव में वोट न देने पर अतिक्रमण हटाकर परेशान करने का आरोप लगाया। देर शाम दर्जनों लोग थाने पहुंचे और अतिक्रमण का विरोध करते हुए हंगामा किया। थाने में हंगामे की सूचना पर एसडीएम व चेयरमैन भी थाने पहुंच गए और लोगों को समझा का मामले को शांत कराया। अब पैमाइश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बुधवार शाम को पालिका ईओ के नेतृत्व में एक टीम जेसीबी लेकर मोहल्ला नालापार पुलिया के समीप एक रेस्टोरेंट के पास बने नाले पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। पालिका टीम की जेसीबी ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। मौके पर रेस्टोरेंट मालिक व अन्य लोग इकटठे हो गए। पालिका कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए विरोध करने लगे। मौके पर मौजूद ईओ ने सभी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने और लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे चेयरमैन आबिद अली पर मोहल्ले वासियों द्वारा वोट न देने पर बदले की कार्रर्वा का आरोप लगाया और मौके पर चेयरमैन को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

लोगों का विरोध देखकर अतिक्रमण हटाने गई टीम जेसीबी छोड़ कर वहां से वापस लौट आई। कुछ देर बाद पालिका चेयरमैन कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों की चेयरमैन से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी लोग थाने पहुंचे और कहने लगे कि बिना नोटिस दिए ही पालिका की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अभी कुछ दिनों पहले तहसील टीम मौके पर गई थी। पैमाइश की तो पाया कि नाले पर अतिक्रमण है। शनिवार टीम के साथ जाकर मौके पर पैमाइश कराई जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई होगी।
- नहने राम, एसडीएम

मौके पर पैमाइश के बाद पता चला कि कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने अपनी जमीन बेचते समय नाले की सरकारी जमीन को भी बेच कर उस पर कब्जा करा दिया। छह मीटर के नाले को एक मीटर का कर दिया। जब मौके पर अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध किया। अभी काम रोक दिया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।

- जितेंद्र कुमार, ईओ

लोगों के आरोप निराधार है। मेरे लिए सारी जनता एक समान है। पैमाइश के बाद ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची थी। शनिवार को एसडीएम मौका-मुआयना करेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आबिद अली चेयरमैन

आंवला। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते लोग-संवाद

आंवला। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article