फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People arrived at Urs-e-razvi carrying banners demanding the release of Salman Azhari

UP: उर्स में सलमान अजहरी की रिहाई की उठी मांग, बैनर लेकर पहुंचे लोग, उलमा बोले- पहले मस्जिदों को तो आबाद करो

Sat, 31 Aug 2024 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

बरेली में आला हजरत के 106वें कुल के मौके पर देश-विदेश से आए मुफ्ती और आलिमों की तकरीरों के बीच मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने के नारे लगने लगे। इस पर कुल से पहले चल रही तकरीर को बीच में ही रोक दिया गया। 

विज्ञापन
People arrived at Urs-e-razvi carrying banners demanding the release of Salman Azhari
उर्स में बैनर लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उर्स-ए-रजवी के समापन पर मध्य प्रदेश में विवादित बयान के चलते गिरफ्तार मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई की मांग को लेकर कुछ अकीदतमंद बैनर और फ्लैक्स लेकर नारेबाजी करते हुए उर्स स्थल पर पहुंच गए। इस पर उलमा ने उनको खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हम सलमान अजहरी के साथ हैं, लेकिन बैनर लेकर लड़ाई नहीं जीती जाती। पहले अपनी मस्जिदों को तो आबाद करो। सब्र का दामन पकड़ो, हम पहले भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

विज्ञापन


आला हजरत के 106वें कुल के मौके पर देश-विदेश से आए मुफ्ती और आलिमों की तकरीरों के बीच मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने के नारे लगने लगे। इस पर कुल से पहले चल रही तकरीर को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी उर्फ अहसन मियां के निर्देश पर मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के प्रधानाचार्य मुफ्ती आकिल रजवी स्टेज पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैनर लेने वालों नमाज का दामन पकड़ लो। तुम लोग सड़कों पर बैठोगे, लेकिन मस्जिदों में नहीं जाओगे। अगर इस्लाम की खुशहाली चाहिए तो मस्जिदों को आबाद कर दो। हमारे सामने अभी बहुत सारे मसले हैं, जिनसे लड़ना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा बोले- हम सलमान अजहरी के साथ 
उन्होंने कहा कि जब मैदान की बात आएगी तो बैनर पकड़ने वाला एक भी मैदान में दिखाई नहीं देखेगा। सब अपने-अपने घरों में कैद होंगे। सिर्फ बैनर से इस्लाम को साबित नहीं किया जाता। सलमान अजहरी की बात रही तो हम उनके और हर आलिम के साथ थे, हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। उन सबके लिए जो भी करना होगा वह करेंगे। वहीं शुक्रवार रात मुफ्ती-ए-आजम हिंद और शनिवार को आला हजरत के कुल पर मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई की खुसूसी दुआ की गई।

जब आवाज दें तो बस निकल आना: मुफ्ती आकिल
सलमान अजहरी की रिहाई की मांग करने वालों को रोकते हुए मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि कोई भी किसी सहाबी के खिलाफ जबान खोलेगा तो उसे बंद कर देंगे। वक्त आने दो, सब्र का दाम थामे रहो। जब आवाज दें तो बस मैदान में निकल आना, तब तक सब्र का दामन थामे रहो। बुजुर्गों का पैगाम आए तो अमल करो, सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed