फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are suffering due to unannounced power cuts in summer, power supply remained disrupted for six hours in more than 100 villages

Bareilly News: गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल, 100 से अधिक गांवों में छह घंटे आपूर्ति रही ठप

Mon, 09 Jun 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to unannounced power cuts in summer, power supply remained disrupted for six hours in more than 100 villages
फतेहगंज पूर्वी। लगातार अघोषित कटौती से परेशान जनता गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन अधिकारी सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को भी यही हालत रहा। करीब छह घंटे कस्बा व 100 गांवों में बिजली कटौती रही।
विज्ञापन

गर्मी में फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र को आने वाली अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन लाइन में लगातार फॉल्ट होने के कारण कस्बे से लेकर देहात के सैकड़ों गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान हो चुकी है। रोस्टिंग, शटडाउन तो कभी फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन लाइन की नई लाइन पिछले वर्ष बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इसको अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को भी बिलपुर फीडर की लाइन पर पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह नौ बजे से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। तभी कस्बे की रोस्टिंग आने की वजह से दो बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन जैसे ही तीन बजे रोस्टिंग समाप्त होने के बाद लाइट शुरू की गई तो कुछ मिनट चलने के बाद फरीदपुर अवर अभियंता द्वारा अटेनिया फीडर की लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते अंधरपुरा फीडर से ही शटडाउन लिया गया। इसके कारण कस्बे से लेकर देहात तक के 100 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इसके कारण घरों व दुकानों में लगे इंवर्टर डाउन हो गए और टैंकों में पानी भी समाप्त होने के कारण बूंद-बूंद पानी को लोग तरस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधरनपुर गांव में फुंका ट्रांसफार्मर
कस्बे के अतुल मिश्रा, यशपाल सिंह का कहना है कि अघोषित कटौती ने परेशान कर दिया है। नई लाइन शुरू करवाने के लिए फरीदपुर विधायक ने उच्चाधिकारियों से भी बात की थी, फिर भी उसे शुरू नही किया जा रहा है। डगरोली गांव के ओमकार सिंह ने बताया कि पांच दिन से उधरनपुर गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है, जिसके कारण 50 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। संवाद
--
नई लाइन को शुरू कराने के लिए दिए निर्देश : एसडीओ
एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि नई लाइन को शुरू करने के लिए संबंधित ठेकेदार से कहा गया है। वहीं, मरम्मत कार्य से पहले जनता को सूचना दी जाएगी।
--

ट्रिपिंग से बिजली हो रही गुलसिरौली। गर्मी में कस्बे में ट्रिपिंग जारी है। इससे कभी-कभी रात-रातभर बिजली गुल रहती है। दिन में भी बिजली की आंख-मिचौली चलती रहती है। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। संवाद

--
मीरगंज में छह घंटे तो शीशगढ़ में आठ घंटे आपूर्ति रही ठप

मीरगंज। गर्मी में बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। रविवार को सुबह से शाम तक छह घंटे बिजली की कटौती की गई। रात में भी बिजली की ट्रिपिंग जारी है। भाजपा नेता ओमपाल गंगवार, जग्गू कुर्मी, अमरनाथ गुप्ता आदि ने बताया कि बिजली कटौती से लोग भीषण गर्मी में उबल रहे हैं। वहीं, शीशगढ़ के जाफरपुर बिजली उपकेंद्र से रविवार को आठ घंटे बिजली कटौती की गई। खबर लिखे जाने तक साढ़े दस बजे रात तक बिजली नही आई थी। लोग बेहाल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed