फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Peepal branch was cut with the consent of the people of both the communities in Bareilly

Bareilly News: पीपल की कटवाई डाल, अब बहेगी सौहार्द की बयार; 30 साल पुराना विवाद खत्म

Sun, 07 Jul 2024 11:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

बरेली के चक महमूद में सड़क पर आ रही पीपल की डाल को दोनों समुदाय के लोगों की सहमति से शनिवार को कटवा दिया गया। इस कदम से हर साल होने वाली लाखों रुपये की बर्बादी भी रुकेगी।
 

विज्ञापन
Peepal branch was cut with the consent of the people of both the communities in Bareilly
दोनों पक्षों की सहमित से काटी गई पीपल का डाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुराने शहर के चक महमूद में तीन दशक पुराना विवाद सुलझ गया है। इस बार मुहर्रम का जुलूस निकलवाने के लिए प्रशासन को सड़क पर गड्ढा नहीं करवाना पड़ेगा। सड़क पर आ रही पीपल की डाल को दोनों समुदाय के लोगों की सहमति से शनिवार को कटवा दिया गया। इस कदम से हर साल होने वाली लाखों रुपये की बर्बादी भी रुकेगी।

विज्ञापन


वार्ड 62 चक महमूद स्थित मौर्य वाली गली में 60 साल पुराना पीपल का पेड़ है। इसकी डाल सड़क पर आ रही थी। इससे मुहर्रम का तख्त निकलते समय हर साल विवाद होता था। विवाद टालने के लिए प्रशासन हर साल सड़क पर गड्ढा खोदवाकर तख्त निकलवाता था। 
विज्ञापन


इस बार पार्षद अनीस मियां ने दोनों समुदाय के जिम्मेदारों के साथ चार दिन पहले बैठक की। इसमें पीपल की डाल काटने को लेकर सहमति बन गई। साथ ही, जिस चबूतरे पर पेड़ खड़ा है, उसको भी ठीक कराने की बात रखी गई। शनिवार को पार्षद और मौर्य समाज के लोगों ने खड़े होकर डाल को कटवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को होती थी परेशानी 
कांवड़ जत्थे के महंत राकेश कश्यप ने बताया कि पीपल के पेड़ की डाल को लेकर दोनों ही पक्ष के लोगों को परेशानी थी। इसके कटने से सबका भला हुआ है। यह अच्छा प्रयास है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पेड़ की डाल न कटने से कई साल से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। बारादरी थाना प्रभारी की टीम ने अच्छा प्रयास करके समस्या को खत्म कर दिया है। 

गुपचुप मीटिंग करने की भी चर्चा
सूत्रों की मानें तो इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्षद से गुपचुप तरीके से बात की थी। इसके बाद ही पार्षद ने दोनों समुदाय के लोगों के  साथ चुपचाप बैठक कर आम सहमति बनाई और डाल को कटवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed