फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pedagogy of the teacher on duty were only about

शिक्षाशास्त्र की शिक्षक अपने ही विषय में ड्यूटी करते मिलीं

Fri, 26 Feb 2016 02:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गुरुवार को दूसरी पाली में शिक्षा शास्त्र का पेपर था। अजय गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षा शास्त्र की शिक्षक अपने ही विषय के प्रश्नपत्र में ड्यूटी करते मिलीं। इसे गंभीरता से लेते हुए दूसरे कॉलेज में उनकी ड्यूटी लगाई गई। बाद में उन्हें डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस के सचल दल ने अजय गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंच कर सबसे पहले टाइम टेबल देखा। यह भी पड़ताल की गई कि कितने शिक्षक हैं और क्या पढ़ाते। इसे देखने से पता चला कि शिक्षाशास्त्र के पेपर में इसी विषय की शिक्षक अतिरिक्त सहायक की ड्यूटी कर रही हैं। यह जानने के बाद उन्होंने शिक्षक को अपने साथ ले लिया और उन्हें स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज में छोड़ दिया। उनसे कहा गया कि अब वह यहीं ड्यूटी करेंगी। इस संबंध में डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि अगर वह शिक्षक को डांटकर वहीं छोड़ देते तो वह नकल करातीं। इसे रोकने के लिए जरूरी था कि शिक्षक को हटाया जाए। इसके बाद उन्होंने शिक्षक को परीक्षा कार्यों से मुक्त कर डिबार भी कर दिया है।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण के परीक्षा देते मिले छात्र
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में अजय गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीआईओएस को नौ परीक्षार्थी ऐसे मिले, जिनका पंजीकरण नहीं था। इन परीक्षार्थियों की बोर्ड से जांच करायी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि बरेली में वित्तविहीन कॉलेज में तमाम परीक्षार्थी बिना पंजीकरण के पेपर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed