फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pearl Park stand canceled the contract , will again auction

मोती पार्क स्टैंड का ठेका निरस्त, दोबारा होगी नीलामी

Tue, 26 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pearl Park stand canceled the contract , will again auction
नगर ‌‌न‌िगम बैठक
नगर निगम कार्यकारिणी ने मोती पार्क स्टैंड का ठेका निरस्त कर दिया। पार्क के स्टैंड की नीलामी 11.20 लाख में हुई थी। दो साल पहले इसी स्टैंड की नीलामी 15 लाख में हो चुकी है। अब स्टैंड की नीलामी 15 दिन में दोबारा कराई जाएगी। सदस्यों ने डोर टू डोर कूड़ा योजना की खामियों पर चिंता जताई और विधायक निधि से बने प्याऊ चालू कराने की मांग की। मेयर ने हफ्ते भर के अंदर शहर भर के प्याऊ का ब्योरा मांगा। कार्यकारिणी में इस बार बिना किसी हंगामे और शोर शराबे के 14 प्रस्ताव स्वीकृत कर दिए गए। 
विज्ञापन

महापौर डा. आईएस तोमर की अध्यक्षता में सोमवार अपराह्न तीन बजे प्रारंभ हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 16 मार्च 2016 की कार्रवाई की पुष्टि की गई। पार्षद राजेश अग्रवाल ने बारातघर, अस्पताल, नर्सिंग होम आदि बड़े व्यवसायिक भवनों के कामर्शियल टैक्स की सूची से गायब होने का मामला उठाया। मेयर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर से 7700 कामर्शियल करदाताओं की सूची का प्रिंट निकालकर लाने को कहा। वह काफी देर बाद सूची लाए तो उसमें बड़े शोरूम, होटल, नर्सिंग होम, शॉपिंग माल और कांपलेक्स के नाम और उनकी कंप्यूटर आईडी नहीं थी। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने बताया कि इस बार जोन चार में टैक्स की सर्वाधिक वसूली हुई और जोन दो सिविल लाइन का परफारमेंस सबसे खराब रहा। 
विज्ञापन

 अवकाश को भी जमा होगा टैक्स 
 आवासीय टैक्स की एक महीने तक छूट पर नगर आयुक्त ने कार्यकारिणी को बताया कि रोजाना औसतन सात लाख की वसूली हो रही है। राजेश अग्रवाल ने रविवार और अवकाश के दिनों में भी टैक्स का काउंटर खोलने की बात कही जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब रविवार और अवकाश के दिनों में भी नगर निगम में टैक्स जमा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़े पर जताई चिंता
डोर टू डोर कूड़ा योजना पर अब तक 2.70 करोड़ खर्च हो चुके हैं जबकि रिकबरी केवल 33.77 लाख की ही हुई। पार्षदों का कहना था कि अभी ये योजना केवल 25 वार्डों में चल रही है। अगर 70 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठने लगे तो 18 करोड़ का खर्च आएगा। आमदनी एक करोड़ भी नहीं होगी। मेयर ने कहा कि डोर टू डोर कूड़े पर उनके समेत अफसर भी गंभीर हैं। हफ्ते भर की मोहलत दीजिए। कोई न कोई बड़ा निर्णय लेंगे। 
जलकल के काम लटके 
ई टेंडरिंग लागू होने के बाद जलकल विभाग में सीवर के टेंडर निरस्त हो रहे हैं। एई आरबी राजपूत ने बताया कि टेंडर निर्धारित संख्या तीन से कम आने की वजह से निरस्त किए गए हैं। इससे काम लेट हो रहा है। 
तो आसान क्या है
सपा के गौरव सक्सेना ने सैदपुर हाकिंस में तालाब पर अनाधिकृत कब्जा हटाए जाने की मांग की। इस पर एक्सईएन सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस मिलना इतना आसान कहां है तो भाजपा के बागी पार्षद विपुल लाला ने कहा कि टैक्स वसूली के लिए आसानी से पुलिस मिल जाती है तो कब्जा छुड़ाने के लिए क्यों नहीं मिलेगी। जब कब्जा छुड़ाना आसान नहीं है तो नगर निगम में आसान है क्या। 

 कार्यकारिणी में ये प्रस्ताव स्वीकृत हुए
1- ठेका हड्डी मुर्दा की 1.32 लाख में नीलामी 
2-सैदपुर हाकिंस में 16.95 लाख से सीसी टाइल्स सड़क निर्माण
3-बनखंडनाथ मंदिर मुख्य मार्ग पर 19.79 लाख से हॉटमिक्स सड़क निर्माण 
4-गंगानगर में संतोष मिश्रा के मकान से अजय बृहम के घर तक सीसी टाइल्स सड़क
5-बाकरगंज शमशान भूमि बासा से बंशीनगला मठिया तक 14.85 लाख से सड़क निर्माण
6- डेलापीर और सिटी अस्पताल के निकट पीने के पानी का प्याऊ लगवाना 
बैठक में ये मौजूद रहे
 उपसभापति रेहान अली, आरिफ कुरैशी, महेंद्र कनौजिया, रीता डुसेजा, कपिलकांत, सुखदीश कश्यप, सुनीता यादव के अलाए एएमएनए ईश शक्ति कुमार सिंह, जीएम जलकल एमएल मौर्य आदि।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed