फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patients suffering from viral fever, scabies and itching increased in Arogya Mela

Bareilly News: आरोग्य मेले में बढ़े वायरल बुखार, खाज और खुजली के मरीज

Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from viral fever, scabies and itching increased in Arogya Mela
बरेली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से खुशगवार मौसम का लुत्फ ले रहे लोगों की जरा सी बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। रविवार को आरोग्य मेले में वायरल बुखार की चपेट में रहे करीब पांच सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, त्वचा रोगियों की भी खासी तादाद रही।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक बारिश के दौरान भीगने और खानपान में सावधानी न बरतने से तबियत बिगड़ रही है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सभी बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच निगेटिव मिली। खुजली, खाज के भी करीब चार सौ मरीज पहुंचे। सर्द-गर्म की चपेट में भी कई लोग पहुंचे। दवा समेत बचाव का सुझाव दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मेले में हाइपरटेंशन, नेत्र रोग, एएनसी, हड्डी आदि रोगों के भी मरीज पहुंचे थे। गंभीर हालत मिलने पर 16 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसमें नौ मरीज नेत्र रोग संबंधी रहे। वहीं, अन्य मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए रेफर किए गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed