फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patients are boiling with anger due to mismanagement and arbitrariness of staff in heat stroke wardPatients are boiling with anger due to mismanagement and arbitrariness of staff in heat stroke ward

Bareilly News: हीट स्ट्रोक वार्ड में बदइंतजामी और स्टाफ की मनमानी से उबल रहे मरीज

Tue, 29 Jul 2025 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Patients are boiling with anger due to mismanagement and arbitrariness of staff in heat stroke wardPatients are boiling with anger due to mismanagement and arbitrariness of staff in heat stroke ward
बरेली। दिनभर धूप, रात में उमस और अव्यवस्था की तपिश से बेहाल मरीजों का पारा चढ़ गया। वार्ड में एसी-कूलर नहीं चलाए जाने पर रविवार रात गर्मी से बेहाल मरीजों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को डिस्चार्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल होने पर मरीज हीट स्ट्रोक वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस वार्ड में गर्मी से राहत के लिए एसी, कूलर, पंखे लगे हैं, लेकिन मरीज भर्ती होने पर सिर्फ पंखे ही चलाए जा रहे हैं। रविवार को दिनभर भीषण गर्मी सहने के बाद जब रात में सुकून की नींद मयस्सर नहीं हुई तो मरीजों ने स्वाथ्यकर्मियों से एसी-कूलर चलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से कुछ मरीजों की हालत बिगड़ी तो तीमारदार और स्वास्थ्यर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। एसी चलाने की अनुमति नहीं मिलने पर मरीजों-तीमारदारों ने वीडियो बनाकर व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसमें कुछ मरीज रात में ही खुद को डिस्चार्ज किए जाने की मांग करते दिखे। कुछ चले भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की दी चेतावनी
वायरल वीडियो में एक महिला स्टाफ नर्स से एसी चलाने की गुहार लगा रही है। इस पर स्टाफ नर्स ने कहा कि जो भी एसी चलाएगा, उससे पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। महिला ने कहा कि गर्मी में रहना मुश्किल है, इसलिए उसे डिस्चार्ज कर दिया जाए। मना करने पर उसने अनुमति के बिना ही घर जाने की बात कही। हालांकि, इन आरोपों को स्टाफ नर्स ने निराधार बताया है। ब्यूरो

बेतहाशा गर्मी में तबीयत बिगड़ने की आशंका
जिला अस्पताल में बेटी को भर्ती कराया है, पर बेतहाशा गर्मी में तबीयत और बिगड़ने की आशंका है। स्टाफ न एसी चला रहा है न कूलर। जुर्माना लगाने की चेतावनी दे रहे हैं। - मोहम्मद विकारूद्दीन, पुराना शहर
पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो बेड खाली न होने पर हीट स्ट्रोक वार्ड में भर्ती किया गया। यहां एसी, कूलर, पंखे लगे हैं, पर सिर्फ पंखा ही चल रहा है। ऊपर का कमरा होने से गर्मी से सब बेहाल हैं। - खेमकरन, आंवला

--
एसी, पंखे, कूलर मरीजों के लिए लगे हैं। उनके संचालन की अनुमति भी दी गई है। क्यों बंद रखा गया, यह पता करेंगे। स्टाफ को मरीजों से बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed