फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers upset due to running out of water in the coaches of Garib Rath and Shramjeevi Express

Bareilly News: गरीब रथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस के कोचों में पानी खत्म होने पर यात्री हुए परेशान

Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to running out of water in the coaches of Garib Rath and Shramjeevi Express
बरेली। श्रमजीवी और गरीब रथ एक्सप्रेस के कोचों में बुधवार को पानी खत्म हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रमजीवी एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर रोक कर पानी भरा गया, लेकिन गरीब रथ एक्सप्रेस में यहां पानी नहीं भरा जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली से राजगीर जाने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस बुधवार को करीब दो घंटे देरी से बरेली पहुंची। बरेली-रामपुर के बीच ट्रेन के एक कोच में पानी खत्म हो गया। रेल सेवा के जरिये यात्रियों ने इस संबंध में शिकायत की। इसके बाद ट्रेन के बरेली पहुंचने पर पानी भरा गया। हालांकि, कोच की जांच में पता लगा कि तकनीकी कारणों से पानी नहीं आ रहा था। इसे भी ठीक कर दिया गया। वहीं अमृतसर से-सहरसा जाने वाली 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच में पानी खत्म हो गया। इसकी शिकायत भी की गई। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से बरेली पहुंची। बरेली में किसी कारण ट्रेन में पानी नहीं भरा जा सका। ट्रेन के बरेली से निकलने के बाद यात्रियों ने फिर से रेल सेवा पर शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन मास्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि एक ट्रेन के कोच में पानी खत्म होने की सूचना मिली थी, लेकिन पानी खत्म नहीं हुआ था। पाइप में तकनीकी खराबी से समस्या थी। बरेली पहुंचने पर ट्रेन में पानी भरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed