फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timings of 182 trains will change from 1st October

UP : यात्रीगण कृपया ध्यान दें... एक अक्तूबर से बदल लाएगा 182 ट्रेनों के संचालन का समय

Wed, 27 Sep 2023 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 05:32 AM IST
सार

बरेली से होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 182 ट्रेनों के आने-जाने के समय में पांच मिनट से लेकर एक घंटे तक का बदलाव होगा।

विज्ञापन
Timings of 182 trains will change from 1st October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों के संचालन का समय एक अक्तूबर से बदल लाएगा। 30 सितंबर को रेलवे ट्रेनों के संचालन की नई समयसारिणी जारी करेगा। बरेली से होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 182 ट्रेनों के आने-जाने के समय में पांच मिनट से लेकर एक घंटे तक का बदलाव होगा।

विज्ञापन


बरेली से होकर उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की दिल्ली-लखनऊ मेन लाइन के अलावा, बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन, टनकपुर-कासगंज, कासगंज-हल्द्वानी लाइन से अप-डाउन 182 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें 62 ट्रेनें प्रतिदिन हैं। अन्य ट्रेनें सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन बरेली से होकर गुजरती हैं। चंदौसी-अलीगढ़ ब्रांच लाइन की अप-डाउन 14 और पूर्वोत्तर रेलवे की टनकपुर-कासगंज, कासगंज-हल्द्वानी लाइन की अप-डाउन 18 ट्रेनें हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: दो लड़कियों ने की शादी, एक नाबालिग दूसरी पहले से शादीशुदा; पढ़ें पति को छोड़ क्यों थामा सहेली का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर से लागू की जाने वाली नई समयसारिणी में लखनऊ-आनंद विहार के बीच एक नई ट्रेन चलाने के लिए भी समय आरक्षित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित समयसारिणी में कुछ ट्रेनों की गति में वृद्धि और कुछ के नए स्टॉपेज भी तय किए गए हैं। रेलवे ने ई-टाइमटेबल की भी व्यवस्था की गई है।

एक अक्तूबर से अखिल भारतीय रेलवे की समयसारिणी में बदलाव प्रस्तावित है। कुछ ट्रेनों की गति में इजाफा, कुछ के नए स्टॉपेज प्रस्तावित हैं। दो नई ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है। समय-सारिणी जारी होने के बाद ही ज्यादा बताया जा सकताहै। - सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed