Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two girls of Badaun got married one minor and the other already married

यूपी: दो लड़कियों ने की शादी, एक नाबालिग दूसरी पहले से शादीशुदा; पढ़ें पति को छोड़ क्यों थामा सहेली का हाथ

Wed, 27 Sep 2023 05:42 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज (बदायूं) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 05:42 AM IST
सार

दोनों लड़कियां कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थीं। बालिग लड़की का कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान तीन माह पहले उन्होंने शादी कर ली।

विज्ञापन
Two girls of Badaun got married one minor and the other already married
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित दातागंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली। बकायदा उन्होंने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। एक लड़की ने दूसरी लड़की की मांग भरी और अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे उनके परिवार वाले तक हैरान रह गए। फिलहाल दोनों लड़कियां अपने-अपने घरों से लापता हैं। उनके परिवार वाले उन्हें गंभीरता से तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों लड़कियां कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। उनमें एक लड़की 20 साल तो दूसरी लड़की 17 साल की है। बालिग लड़की पहले से शादीशुदा है। बताते हैं कि दोनों लड़कियां कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थीं। बालिग लड़की का कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान तीन माह पहले उन्होंने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली कि उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। लगातार उसके साथ मारपीट करता है। यह पोस्ट देखकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और लड़की को वहां से छुड़वा दिया। उसके बाद बालिग लड़की अपनी नाबालिग दोस्त लड़की के घर आ गई। तब से दोनों एक साथ रह रही थीं। सोमवार को दोनों बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गईं और फिर सुबह तक घर नहीं आईं। 

विज्ञापन

परिवार वाले कॉल करते रहे लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। परिवार वाले तब हैरान रह गए जब उन्होंने मंगलवार दोपहर फेसबुक पर दोनों लड़कियों को आपस में शादी करते हुए के फोटो देखे। उनमें नाबालिग लड़की किसी मंदिर के सामने खड़े होकर बालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर रही थी। वह एक-दूसरे को जयमाला भी पहना रही थीं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों को तलाश करना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। अनुमान है कि उन्होंने बरेली में एक-दूसरे से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed