फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers caught fake TTE in Punjab Mail

पंजाब मेल में यात्रियों ने फर्जी टीटीई पकड़ा

Sat, 07 Aug 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Passengers caught fake TTE in Punjab Mail
पकड़ा गया फर्जी टीटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नजीबाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बरेली। पंजाब मेल में टिकट चेक कर रहे फर्जी टीटीई शाहजहांपुर के अरविंद को नजीबाबाद स्टेशन पर यात्रियों ने पकड़ लिया और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। उसके खिलाफ नजीबाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अरविंद ने बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस से टीटीई आशीष सिंह का बैग चोरी कर लिया था और उनकी यूनिफार्म पहनकर टिकट चेक कर रहा था।

मुरादाबाद हेड क्वार्टर के टीटीई आशीष सिंह की ड्यूटी तीन अगस्त को लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस में थी। उनका बैग एसी कोच में रखा था। जंक्शन पर शाहजहांपुर के खिरनी बाग निवासी अरविंद ने बैग चोरी कर लिया। उसमें ईएफटी, चालान किताब, पीओएस मशीन और यूनिफार्म थी। टीटीई आशीष ने जंक्शन जीआरपीएफ थाने में बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बैग चोरी करने के बाद अरविंद टीटीई की यूनिफार्म पहनकर पांच अगस्त को जंक्शन से हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में चढ़ गया और यात्रियों के टिकट चेक करने लगा। मुरादाबाद स्टेशन से चेकिंग स्टॉफ बदल जाने के बावजूद वह टिकट चेक करता रहा तो शक होने पर यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और जीआरपी नजीबाबाद को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed