फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   passenger fell from moving train at Bareilly Junction head constable saved his life see video

UP News: बरेली जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हेड कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान; देखिए वीडियो

Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार रात एक यात्री हादसे का शिकार होते-होते बचा। वह चलती ट्रेन से गिर गया। हेड कांस्टेबल ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
passenger fell from moving train at Bareilly Junction head constable saved his life see video
चलती ट्रेन से गिरा यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन पर बुधवार रात को एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। वह चलती ट्रेन से उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया था। यह देख वहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को बचाया। पूरा घटनाक्रम रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यात्री की जान बचाने वाले सिपाही की हर किसी ने सराहना की। 
विज्ञापन

घटना बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की है। ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या कैंट प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी थी। जब ट्रेन चलने लगी, तभी एक यात्री हड़बड़ी में नीचे उतरने लगा। पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया। वहां मौजूद जीआरपी के हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार ने तेजी से दौड़कर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अजित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे अयोध्या कैंट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आई थी। ट्रेन चलने के दौरान एक यात्री विपरीत दिशा से नीचे उतर रहा था, जिससे वह गिर गया। हेड कांस्टेबल अवनीश ने हाथ पकड़ उसे खींच लिया। अगर वह ट्रैक के नीचे चला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed