फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic spread among passengers due to leakage of fire cylinder in Bareilly-Delhi Passenger

Video: बरेली-दिल्ली पैसेंजर से धुआं जैसा निकलता देख मची चीख-पुकार, चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री

Mon, 22 Jul 2024 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

बरेली-दिल्ली पैसेंजर के कोच में आग लगने की अफवाह से दहशत फैल गई। इससे यात्री ट्रेन से कूदने लगे। बाद में पता चला कि फायर सिलिंडर लीक होने से धुआं जैसा पाउडर निकल रहा था। 

विज्ञापन
Panic spread among passengers due to leakage of fire cylinder in Bareilly-Delhi Passenger
स्टेशन पर रुकी ट्रेन से उतरते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-दिल्ली पैसेंजर के कोच में रविवार रात अग्निशमन सिलिंडर लीक होने के कारण भगदड़ मच गई। ट्रेन से कूदने के दौरान कई यात्री चोटिल हो गए। हालांकि, स्टेशन के नजदीक होने की वजह से ट्रेन की रफ्तार कम थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। बाद में जब यात्रियों को पता लगा कि कोच में अग्निशमन सिलिंडर लीक हुआ है तब स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन


04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर बरेली से शाम 5:15 बजे चलने के बाद रात 2:40 बजे दिल्ली पहुंचती है। अमरोहा में मालगाड़ी डिरेल होने के कारण शनिवार को यह ट्रेन निरस्त रही थी। रविवार को शाम बरेली से चलने के बाद यह ट्रेन रात नौ बजे चंदौसी-मुरादाबाद रेलखंड के गुमथल स्टेशन पर पहुंची थी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन चली तभी इंजन से चौथे कोच में तेज धमाके के बाद धुआं उठा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में फैल गई थी दहशत 
यात्रियों को लगा कि ट्रेन में धमाका होने के बाद आग लग गई है। दहशत में आए यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इस चक्कर में कई चोटिल भी हो गए। स्टेशन से चलने के दौरान ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

कुछ ही देर में आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन स्टाफ पहुंच गया। पड़ताल की गई तो पता लगा कि कोच में लगा आग बुझाने का सिलिंडर किसी कारण लीक हो गया। इस कारण यात्रियों में आग लगने की अफवाह फैल गई। ट्रेन का मेंटीनेंस स्टेशन बरेली जंक्शन है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निशमन सिलिंडर लीक क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed