{"_id":"66c1180ed2b566c89b01acd4","slug":"pandit-kk-shankhar-accused-of-religious-conversion-and-marriage-bareilly-news-c-4-bly1015-461515-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंडित केके शंखधार पर धर्म परिवर्तन व शादी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंडित केके शंखधार पर धर्म परिवर्तन व शादी कराने का आरोप
Sun, 18 Aug 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंडित केके शंखधार पर मारपीट कर जबरन धर्म परिवर्तन व शादी कराने के आरोप लगाए गए हैं। एक युवती ने आईएमसी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
पीलीभीत निवासी युवती शनिवार को आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी के साथ एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी को बताया कि वह उत्तराखंड में एक कंपनी में काम करती थी। वहां काम करने वाले युवक ने नाम निहाल खान बताया और प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने कई बार युवती से संबंध बनाए। आरोपी 10 जुलाई को उसे बरेली लाया और रिश्तेदारी में ले जाने की बात कहकर अगस्त्य मुनि आश्रम में ले गया। वहां पंडित केके शंखधार और उनके साथी थे। आरोप लगाया कि शंखधार ने उसकी पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने जबरन शादी कराई। किसी से कुछ कहने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।
हमारे पास वीडियो और सभी साक्ष्य मौजूद हैं। शादी कराने को वह लोग हमारे पास स्वयं आए थे, हम उन्हें जानते भी नहीं थे। बालिग होने के प्रमाणपत्र देखने के बाद विधिवत संस्कार कराए गए। पुलिस जांच करेगी तो साक्ष्य उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
- पंडित केके शंखधार, महंत अगस्त्य मुनि आश्रम