{"_id":"5f4a769b8ebc3e0bfc7dd065","slug":"pac-110-personnel-attached-with-up-police-bareilly-news-bly417909431","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्म्ड फोर्स का हिस्सा बनेंगे पीएसी के 110 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्म्ड फोर्स का हिस्सा बनेंगे पीएसी के 110 जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीएसी में लंबे समय तक नौकरी कर चुके जवानों को पुलिस विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया। इनकी बची नौकरी अब पुलिस विभाग के अधीन होगी। बरेली में 110 लोगों के स्टाफ को पुलिस लाइन से संबंद्ध कर ड्यूटियां दी जा रही हैं।
पीएसी में नए जवानों की भर्ती हुई है। वहीं, प्रदेश भर की पुलिस लाइंस में स्टाफ की कमी अरसे से महसूस हो रही थी। अब पीएसी के अनुभवी जवानों को उनके विभाग से हटाकर पुलिस विभाग का कर्मचारी बनाया गया है। यह आर्म्ड पुलिस के तौर पर पुलिस लाइन में काम करेंगे। बरेली जिले में 110 पीएसी जवान अब पुलिस विभाग का हिस्सा बन गए हैं। इनमें 14 हेड और 96 कांस्टेबल हैं। आरआई इनसे कोर्ट, सुरक्षा व अन्य प्रकार की ड्यूटी ले सकेंगे। अभी तक लाइन में 735 पुलिसकर्मी ही आरआई के अधीन कार्य कर रहे थे। इनमें आर्म्ड पुलिस के 400 कांस्टेबल व 58 हेड कांस्टेबल हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस लाइन में स्टाफ बढ़ने से काफी सहूलियत मिलेगी। बंदियों को लाने ले जाने में इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।