फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overall Champion in Athletics player Mirganj

एथलेटिक्स में मीरगंज के खिलाड़ी ओवरऑल चैंपियन

Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 62वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। मीरगंज 218 अंकाें के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा। जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। 
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में 45 अंक के साथ फरीदपुर, जूनियर बालक वर्ग में दक्षिण जोन 58 के साथ, जूनियर बालिका वर्ग में उत्तरी जोन 56 अंक के साथ चैंपियन रहा। सब जूनियर बालक में दक्षिण जोन और बालिका में उत्तरी जोन आगे रहा। जिला क्रीड़ा सचिव आरपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। जीआईसी के एथलेटिक्स खिलाड़ियों को क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने किट और ट्रैक सूट बांटे। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण, प्रणय कुमार, संदीप, रामश्री गंगवार, रश्मि जायसवाल, चंद्रा मिश्रा का सहयोग रहा। साहूगोपीनाथ की प्रधानाचार्य मीरा प्रियदर्शनी ने नईम अहमद को 1001 रुपये का ईनाम दिया। 
विज्ञापन


व्यक्तिगत में रहे आगे 
मुकेश कुमार- मीरगंज
काजल चक्रवर्ती- नवाबगंज
पिंकी गंगवार- मीरगंज
आलोक यादव- मीरगंज
आजम खां- मीरगंज
संजना पाल- उत्तरी जोन
हिमांशु गंगवार- दक्षिण जोन
मुनेंद्र कश्यप- दक्षिण जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed