फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outside boy and girl caught in Bareilly College in objectionable condition

बरेली कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गया जोड़ा

Tue, 29 Sep 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Outside boy and girl caught in Bareilly College in objectionable condition
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki

अनुशासन समिति ने माता-पिता को बुुलाकर लिखवाया माफीनामा

विज्ञापन
बरेली। सोमवार को बरेली कॉलेज में नवीन भवन के पीछे एक लड़का और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। अनुशासन समिति ने दोनों को पकड़कर कॉलेज बैरियर के पास ले जाकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाहरी हैं। बाद में चीफ प्रॉक्टर ने दोनों के माता-पिता को बुलाया और उनसे माफीनामा लिखवाया। इस दौरान परिसर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

नवीन भवन के पीछे झाड़ियों के पास सुनसान इलाका है। सोमवार दोपहर वहां एक लड़का और एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में देेखे गए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा अनुशासन समिति के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को इस हरकत के लिए कड़ी फटकार लगाई। लड़के ने बताया कि वह ठिरिया में रहता है, जबकि लड़की ने खुद को इंटर की छात्रा बताया। दोनों ही कॉलेज के बाहर के निकले। चीफ प्रॉक्टर ने दोनों के माता-पिता को बुला लिया। इसके बाद माफीनामा लिखवाने के बाद दोनों को कॉलेज परिसर के सौ मीटर दायरे में दिखाई न देने की कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed