फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhapur

पिंजरे के पास पहुंच दूसरी रात भी लौट गया तेंदुआ

Thu, 18 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhapur
कैंट एरिया जंगल में घूम रहा तेंदुआ बुधवार को भी नहीं पकड़ा जा सका। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से तेंदुए को पकड़ने में देरी हो रही है। एक्सपर्ट की टीम जुटी हुई हैं। मंगलवार रात तेंदुआ कई बार ट्रैकिंग कैमरों में कैद हुआ। इस दौरान एक बार वह एक पिंजरे के पास भी गया, लेकिन पिंजरे के अंदर नहीं घुसा।
विज्ञापन

कैंट एरिया जंगल में तेंदुआ को देखे गए करीब 15 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान वह कई बार केंद्रीय विद्यालय एक के आस-पास भी देखा गया। इसके चलते कई दिन केंद्रीय विद्यालय को बंद रखा गया। तेंदुआ कई बार कैंटोमेंट के रिहायशी इलाकों में भी आया। आस-पास के गांवों में भी उसे देखा गया। हालांकि, अब तक तेंदुए ने किसी मानव को नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए कैंट एरिया जंगल में दो स्थानों पर पिंजरे रखकर उसमें बकरों को बांधा गया है। तेंदुआ लगातार दूसरे दिन भी पिंजरे के पास पहुंचा, लेकिन बकरे का शिकार करने के लिए वह पिंजरे के भीतर नहीं घुसा। पिंजरे के पास से ही वह लौट गया। इससे पहले वन विभाग की टीम ने तेंदुए को लालच देने के लिए पिंजरों के बाहर बांधा था, जिसे तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। सोमवार रात को भी तेंदुआ पिंजरे के पास गया था, लेकिन रविवार के दिन शिकार किए गए बकरे के वहां पड़े अवशेष को ही खींच कर ले गया था। उसकी यह तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई है। मंगलवार रात भी तेंदुआ कई बार कैमरों में कैद हुआ। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि तेंदुआ कैंट जंगल में ही है। उसे पकड़ने के लिए एक्सपर्ट की टीमें लगी हुई हैं। रात में लगातार हो रही बारिश से कुछ समस्या आ रही है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed