{"_id":"5dd6cb108ebc3e54dd1cf928","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3849758182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका दफ्तर का ताला तोड़कर सीएम और एसडीएम उठा ले गईं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका दफ्तर का ताला तोड़कर सीएम और एसडीएम उठा ले गईं फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिलाधिकारी डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बुधवार रात अचानक नगर पालिका पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट (सीएम), एसडीएम और तहसीलदार ताले तुड़वाकर कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलें लेकर चले गए। पहले तो इन अफसरों ने ईओ को बुलाकर चाबियां मांगी, मगर वे कर्मचारियों के पास होने के कारण ताले ही तुड़वा दिए। सिटी मजिस्ट्रेट फाइलों के साथ ईओ (अधिशासी अधिकारी और टीआई (कर निरीक्षक) को भी अपने साथ ले गए। यह मामला बृहस्पतिवार को पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। अफसरों ने भी इन फाइलों को गोपनीय बताकर रहस्य गहरा दिया। हालांकि पता चला है कि जिन अलमारियों के ताले तोड़कर फाइलें निकाली गईं, वे टैक्स अनुभाग की हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया, एसडीएम वंदना त्रिवेदी और तहसीलदार विवेक मिश्रा बुधवार देर रात अचानक नगर पालिका पहुंचे। अफसरों ने ईओ निशा मिश्रा, कर निरीक्षक करनपाल सिंह और कर्मचारी नासिर को मौके पर तलब किया। अधिकारियों ने टैक्स अनुभाग में पड़े ताले की चाबियां मांगी। जब चाबियां नहीं मिलीं तो अधिकारियों ने ताले तुड़वा दिए क्योंकि टैक्स अनुभाग के अभिलेख जिन अलमारियों में रखे थे, उनमें ताले लगे थे। अधिकारियों ने नगरपालिका से फाइलें लेकर कब्जे में कर लीं।
बाद में अफसरों ने नगरपालिका कैंपस में बने जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के भी ताले तुड़वाए और वहां से भी कुछ अभिलेख कब्जे में लिए। रात में नगरपालिका में अचानक की गई प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रात में यह बात कुछ हलकों तक सीमित थी, लेकिन सुबह होते ही पूरे शहर में अचानक अफसरों के नगरपालिका की गोपनीय फाइलें ले जाने की चर्चा फैल गई। प्रशासनिक अफसरों द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई की बात सोशल मीडिया में छा गई। हर जगह चर्चा के बाद भी इस मामले में प्रशासनिक अफसर फाइलें ले जाने के बार में शाम तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया का कहना था कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानतीं। अगर कुछ पूछना हो तो एसडीएम सदर से पूछिए। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी का जवाब था कि वह और सिटी मजिस्ट्रेट नगरपालिका दफ्तर मे देर रात गोपनीय फाइल लेने गए थे। कोई खास बात नहीं थी। बोलीं-फाइल के बारे में वह नहीं बता सकतीं।
विज्ञापन
बीती रात सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और सदर तहसीलदार नगरपालिका आए थे। उन्होंने टैक्स अनुभाग के कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। मामला क्या है, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। -निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
जिलाधिकारी के निर्देश पर मैं और सिटी मजिस्ट्रेट नगरपालिका में एक गोपनीय फाइल लेने गए थे। इससे ज्यादा इस मामले में मुझे कुछ जानकारी नहीं है। -वंदना त्रिवेदी, एसडीएम
मुझे प्रशासनिक अधिकारियों के नगरपालिका पहुुंचने की जानकारी हुई। वे कुछ फाइलें भी ले गए। नगरपालिका भी प्रशासन के अधीन है, मगर रात में ऐसी कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। -विमला जायसवाल, चेयरमैन नगरपालिका