{"_id":"5dcefc2e8ebc3e54e406b139","slug":"other-bareilly-news-bly384190647","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी अधिकारी के आगमन को लेकर निगम में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी अधिकारी के आगमन को लेकर निगम में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले के प्रभारी अधिकारी एवं प्रमुख सचिव खादी उद्योग नवनीत सहगल के दौरे को लेकर नगर निगम अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। 20 एवं 21 नवंबर को बरेली दौरे के दौरान वह नगर निगम की अमृत योजना, सफाई व्यवस्था एवं शेल्टर होम आदि का निरीक्षण कर सकते हैं। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने अफसरों को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
निगम अफसरों के मुताबिक जिले के प्रभारी अधिकारी नवनीत सहगल 20 नवंबर को शहर पहुंच रहे हैं। 21 नवंबर को वह नगर निगम के अंतर्गत अमृत योजना से विभिन्न पार्क में हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अफसरों के साथ वह शहर में सफाई व्यवस्था, शेल्टर होम आदि का निरीक्षण भी करेंगे। प्रभारी अधिकारी के निरीक्षण को लेकर निगम अफसरों में हड़कंप मचा है, क्योंकि न तो सड़कें ही पूरी तरह से गड्ढामुक्त हुई हैं और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। अमृत योजना के तहत गांधी उद्यान, सीआई पार्क, अक्षर विहार आदि के निर्माण कार्य भी अधर में हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इन पार्कों की हालत में अब तक सुधार नहीं हो सका है।