फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

यूनिपोल का मांगा हिसाब तो टैक्स समीक्षा बैठक में हो गया हंगामा

Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों ने बुधवार को टैक्स विभाग का हिसाब-किताब किया। टैक्स वसूली के मुद्दे पर कार्यकारिणी सदस्यों ने संतोष जताया लेकिन यूनिपोल का मुद्दा उठाकर हंगामा कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध यूनिपोल लगवाकर मोटी कमाई की जा रही है और कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी बैठक स्थगित होने के बाद एक नवंबर से अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह के कार्यालय में सभी विभागों के आय-व्यय की समीक्षा चल रही है। बुधवार को टैक्स विभाग की समीक्षा की बारी थी। बैठक में हाउस टैक्स के मुद्दे पर कोई आपत्ति नहीं की गई। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने विज्ञापन से होने वाली आय का मुद्दा छेड़ दिया। सभी ने एकसुर में यूनिपोल का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पूछा, शहर में कितने यूनिपोल लगे हैं, इनसे कितनी आय हो रही है। अफसरों ने कहा कि बैठक आय-व्यय की समीक्षा के लिए है, न कि नए आदेश-निर्देश के लिए। इस पर पार्षदों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि शहर में अवैध यूनिपोल लगवाकर कमाई की जा रही है।
विज्ञापन

पार्षद के बजाय पति रहे मौजूद
बजट में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित आय-व्यय की समीक्षा कार्यकारिणी के सदस्यों को करनी है। मगर इस बैठक में कार्यकारिणी की कुछ महिला सदस्यों के स्थान पर उनके पति पहुंचे, जबकि नगर निगम बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed