फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

नारी शरणालय प्रकरण- लचर सुरक्षा इंतजाम के बीच रह रहीं डेढ़ गुना संवासिनियां

Sun, 08 Sep 2019 06:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
other
बरेली। चतुर्थ श्रेणी और संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहे नारी शरणालय में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। एक संवासिनी के लापता होने के बाद से पूरे स्टाफ की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला भी सामने आया है कि यहां क्षमता से डेढ़ गुना संवासिनियां रह रही हैं। बताते हैं कि लावारिस मिलने वाली महिलाओं को उनके परिजनों से मिलाने की कोशिश नहीं की जाती है। इसलिए संवासिनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई संवासिनियां तो यहां 20 साल से भी अधिक समय से रह रही हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर में बने राजकीय नारी शरणालय में एक संवासिनी के सीढ़ी के जरिये आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर भागने के मामले में पूरा स्टाफ फंस गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार की जांच में यह सामने आ चुका है कि रात में ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी सोती रहीं। इस बीच महिला वहां से भाग निकली। ऐसी लचर सुरक्षा के बीच शरणालय में क्षमता से डेढ़ गुना संवासिनियां रह रही हैं। स्टाफ का कहना है कि यहां मानसिक मंदित सहित 125 महिलाओं के रहने की क्षमता है, लेकिन इस समय वहां 181 संवासिनियां रह रही हैं। रात में अधीक्षिका के न ठहरने से इन सभी महिलाओं की जिम्मेदारी संविदा, महिला होमगार्ड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दी जाती है। अधीक्षिका छाया बढ़वल का कहना है कि वह संवासिनियों के घर का पता लगाने के लिए मंडल में तो स्टाफ को भेज देती हैं, लेकिन अन्य जगहों पर चिट्ठी भेजने का ही इंतजाम है। उधर गायब हुई संवासिनी का कुछ पता नहीं चल पाया है। बंगाल में उसके बताए गए पते पर भी चिट्ठी भेजी गई थी लेकिन उससे कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

‘संवासिनियों को उनके परिजनों से मिलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन मानसिक मंदित या बेसहारा बुजुर्गों को उनके घर जल्द भेजना मुमकिन नहीं हो पाता है।’
-छाया बढ़वल, अधीक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed