फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

ग्राम प्रधान बोले- साहब रौंधी में हो रहा है अवैध खनन

Wed, 04 Sep 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। तहसील दिवस में रौंधी के प्रधान मंजूर अहमद ने डीएम से शिकायत की कि रौंधी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इसमें आपराधिक किस्म के दूसरे लोग शामिल हैं लेकिन इस साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। डीएम ने तहसीलदार सदर को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने आंवला के गांव मिर्जापुर के कई गांवों के लोगंो ने शिकायत की कि उनके गांव में चकबंदी चल रही है। गरीब किसानों की करीब छह बीघा जमीन पर अवैध तरीके से पार्क बनाया जा रहा है, इसकी शिकायत चकबंदी अधिकारियों से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह भी बताया गया कि बिथरी चैनपुर के गांव नवादा ब्रह्मनान में शौचालय की रकम में बड़ा घपला हुआ है। गांव में अभी भी 70 फीसदी से ज्यादा शौचालयों के निर्माण अधूरे पड़े हैं। स्टांप विक्रेता जयंती प्रसाद ने भी शिकायत की कि जनवरी 2017 में किला के रहने वाले एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री कराने के लिए 71 हजार रुपये के स्टांप उधार लिए, इसका भुगतान अब तक नहीं मिल रहा है। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने तमाम और शिकायतें भी सुनकर उनके जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed