{"_id":"5d570ee68ebc3e89f0158bcb","slug":"other-bareilly-news-bly3725696135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने इतना डराया, कप्तान से मिलने बुर्का पहनकर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने इतना डराया, कप्तान से मिलने बुर्का पहनकर आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आंवला कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति एसएसपी से मिलने बुर्का पहनकर आया। बताया कि उसने आंवला कस्बा चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाल रखी है। इसके बाद चौकी प्रभारी उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। उन्हीं से बचने के लिए वो बुर्का पहनकर आया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ आंवला को सौंप दी है। शिकायतकर्ता पर पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं, दो मुकदमों में वो वांछित है।
आंवला के मोहम्मद गौसिया चौक निवासी अकबर अली उर्फ टेना ढोलक बजाने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर अकबर पत्नी नगीना व बेटी निमजा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। अकबर ने एसएसपी को बताया कि चोरी के आरोप में एक एफआईआर उसने आंवला थाने में दर्ज कराई थी। कई महीनों तक उस मामले में गिरफ्तारी न होने पर उसने फिर थाने में शिकायत की। आरोप है कि इस शिकायत से आंवला चौकी इंचार्ज बौखला गए। उन्होंने चोर के साथ उसको भी पकड़ लिया। अकबर के खिलाफ मारपीट कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
चौकी प्रभारी के खिलाफ अकबर ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। चौकी इंचार्ज को जब जानकारी हुई तो उन्होंने एक और मामले में उसे नामजद कर दिया। इस कारण वह कोर्ट में लगी छह अगस्त की तारीख में नहीं पहुंच पाया। कोर्ट ने फिर 16 अगस्त को तारीख दी थी। इससे पहले ही चौकी इंचार्ज ने प्लान के तहत पड़ोसी की तहरीर पर घर के सामने नाले की दीवार तुड़वाने की रिपोर्ट उस पर दर्ज करा दी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसके घर से लेकर बरेली कोर्ट परिसर तक अपने लोग लगा दिए। किसी तरह वह रात में अपनी पत्नी का बुर्का पहनकर घर से निकला। सिरौली होते हुए वह बरेली एसएसपी कार्यालय तक आया है। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि आंवला इंस्पेक्टर को जांच का आदेश दिया गया है। अगर चौकी इंचार्ज का दोषी निकला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, आंवला इंस्पेक्टर का कहना था कि अकबर उनके यहां का सबसे बवाली आदमी है। वह रोज ही तीन से चार लोगों से मारपीट करता है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। एक में चार्जशीट हो चुकी है तो दो में पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी तलाश में दबिश दी तो वह घर से भाग गया। कार्रवाई से बचने के लिए ड्रामा कर रहा है।