फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

समायोजन पर खुद उलझा शासन अब अफसरों को भी उलझाया

Sat, 03 Aug 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। बेसिक स्कूलों में जिले के अंदर शिक्षकों के समायोजन की समयसीमा बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। पहले 15 जुलाई तक समायोजन करने का आदेश दिया गया था लेकिन कई तरह की शंकाओं और स्कूल चलो अभियान के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

समायोजन के पहले आदेश के अनुसार समायोजन नामांकित बच्चों के बजाय स्कूल में उपस्थित बच्चों की संख्या के आधार पर होने थे। अधिकारियों के मुताबिक इस शासनादेश में साफ नहीं था कि उपस्थित बच्चों की संख्या कैसे तय होगी। यानी इसे बच्चों की उपस्थिति के औसत से तय किया जाएगा या फिर मिड डे मील खाने वाले और यूनिफार्म लेने वाले बच्चों की संख्या के आधार पर। इस मामले में जिले के अधिकारियों ने शासन से दिशानिर्देश मांगा था। इस पर निर्णय लेने के लिए शासन ने समायोजन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि जिला स्तर पर गठित समिति ही इस मामले में फैसला लेने के लिए सक्षम है। इस कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अफसरों का मानना है कि शासन के इस आदेश से और ज्यादा असमंजस पैदा होगा क्योंकि अलग-अलग जिलों में बच्चों की संख्या तय करने में अलग-अलग नियम लागू होंगे तो शिक्षकों का इस पर विरोध करना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed