फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Oswal Sugar Mill warehouse sealed for not paying dues in Bareilly

Bareilly News: बकाया भुगतान नहीं करने पर ओसवाल चीनी मिल का गोदाम सील, नोटिस चस्पा

Thu, 31 Jul 2025 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान न करने पर ओसवाल चीनी मिल पर कार्रवाई हुई है। तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को चीनी मिल के गोदाम को सील कर नोटिस चस्पा करा दिया। 

विज्ञापन
Oswal Sugar Mill warehouse sealed for not paying dues in Bareilly
चीनी मिल का गोदाम सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज में किसानों का 53 करोड़ रुपये का भुगतान ओसवाल चीनी मिल पर बकाया है। भुगतान न करने पर एसडीएम नवाबगंज के निर्देश पर तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को चीनी गोदाम को सील कर नोटिस चस्पा करा दिया। संपत्ति को कुर्क कर परिसर में लाल झंडे लगवाए गए हैं। 

विज्ञापन


ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का लगभग 53 करोड़ रुपये का बकाया है। पांच करोड़ रुपये गन्ना समिति का है। लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा पेमेंट न करने से क्षेत्र के किसान बेहद परेशान हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने मुख्यमंत्री से मिलकर गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


आरसी के बाद भी नहीं किया था भुगतान 
इसके बाद मिल को आरसी जारी की गई थी। उसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इस पर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह अपनी राजेश टीम के साथ ओसवाल चीनी मिल पर पहुंचे। मिल के गोदाम में करीब 8500 कुंतल चीनी का स्टॉक मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- IAS Rinku Singh: 'कुछ लोग बौखला गए थे...', उठक-बैठक लगाने वाले अफसर ने बताई तबादले के पीछे की कहानी


एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने गोदाम पर ताला लगवाकर सीज कर दिया। मिल परिसर में लाल झंडे लगवा कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मिल के गोदाम को सीज किया किया है। मिल की संपत्ति को कुर्क कर लाल झंडा लगवा दिए गए हैं। 

45 हेक्टेयर जमीन भी कुर्क 
तहसीलदार ने बताया कि ओसवाल चीनी मिल की हरदुआ व मुड़िया भीकमपुर में 45 हेक्टेयर जमीन है। उसको भी कुर्क किया गया है। ओसवाल चीनी मिल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी नीलामी कर किसानों का भुगतान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed