Shahjahanpur News : शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में उठक-बैठक लगाने के बाद राजस्व परिषद से संबद्ध किए गए आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने संवाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया कि यह जो खेल हुआ है, वह सिर्फ सफाई और गंदगी से संबंधित मामला नहीं है। यह सिस्टम की सफाई से जुड़ा मामला भी है, जिसे ठीक करना चाहता था। उन्होंने एसडीएम बनने के पहले ही दिन दो गड़बड़ियां पकड़ ली थीं। उनको अटैच करना सजा के तौर पर भी देखा जा सकता है, लेकिन उनकी मंशा को लोग ठीक से समझ नहीं पाए। बता दें कि एसडीएम रिंकू सिंह राही ज्वॉइन करने के 36 घंटे बाद ही हटा दिए गए। चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन वकीलों के बीच उठक-बैठक लगाकर वह सुर्खियों में आए थे।
IAS Rinku Singh: 'कुछ लोग बौखला गए थे...', उठक-बैठक लगाने वाले अफसर ने बताई तबादले के पीछे की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:40 AM IST
सार
SDM Rinku Singh Rahi News : पुवायां के एसडीएम आईएएस रिंकू सिंह राही ज्वाॅइन करने के 36 घंटे बाद ही हटा दिए गए। उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। वह वकीलों के बीच उठक-बैठक लगाकर सुर्खियों में आए थे। तबादले पर उन्होंने कहा कि इसे सजा मान सकते हैं। बात गंदगी की नहीं, वह सिस्टम ठीक करना चाहते थे, लेकिन कुछ लोग बौखला गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन