फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order ineffective, fuel available at petrol pumps without helmet

Bareilly News: आदेश बेअसर, पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के मिल रहा फ्यूल

Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Order ineffective, fuel available at petrol pumps without helmet
बरेली। शासन, परिवहन आयुक्त से लेकर जिला प्रशासन तक के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंप संचालकों ने परिसर में न तो नो हेलमेट, नो फ्यूल के होर्डिंग्स लगाए हैं, न ही इसका अनुपालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसों के मामले में बरेली प्रदेश के टाॅप 20 जिलों में शामिल है। प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शासन स्तर से तमाम उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले महीने परिवहन आयुक्त ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने पर पाबंदी लगा दी थी। पिछले सप्ताह डीएम रविंद्र कुमार ने भी सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस संबंध में आदेश जारी किया था, पर वह बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए बिना बाइक चलाने पर रोजाना एक हजार चालान
शहर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है। नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये हेलमेट लगाए बिना बाइक चलाने पर रोज करीब एक हजार चालान किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों को तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

357 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस किए जाएंगे निलंबित
शहर के 357 से ज्यादा ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित किया गया है, जिनका तीन महीने में पांच बार से ज्यादा चालान हो चुका है। संबंधित वाहन स्वामी को नोटिस देने के बाद परिवहन विभाग ने उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
26 जनवरी से होगी कार्रवाई
पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्हाेंने 26 जनवरी से पहले आदेशों का पालन सुनिश्चित नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को 26 जनवरी से पहले सीसीटीवी कैमरे और होर्डिंग्स लगवाने हैं। सीसीटीवी कैमरों को आईसीसीसी से भी जोड़ा जाएगा। संवाद




निगरानी की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों को 26 जनवरी से पहले आदेशों को सख्ती के साथ लागू करना है। लगातार यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ डीएल निलंबन की कार्रवाई के लिए लिखा गया है। - अकमल खान, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed