फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operator arrested after four teenagers died in car workshop fire

Bareilly News: कार वर्कशॉप में आग में झुलसे चार किशोरों की मौत के बाद संचालक गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Operator arrested after four teenagers died in car workshop fire
नवाबगंज के मोहल्ला यासीन नगर स्थित एक कार वर्कशॉप में गैस रीफिलिंग के दौरान लगी आग में झुलसे चार किशोरों की मौत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज-बरखन सड़क पर एसके बाबू की वर्कशॉप में पिकअप के टैंक में गैस रिफिलिंग करने के दौरान आग लग गई। आग में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें चार किशोर शामिल थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 19 अप्रैल को अजीत (13), 20 अप्रैल को अर्सिल (14) और फिर साहिल रजा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झुलसे किशोर फरमान के पिता बाबू ने 21 अप्रैल को वर्कशॉप संचालकों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 28 अप्रैल को फरमान ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को वर्कशॉप संचालक एसके बाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed