{"_id":"6a3996cc68e645fd2005411c","slug":"operating-a-road-roller-is-mandatory-before-laying-interlocking-tiles-and-constructing-cc-roads-bareilly-news-c-4-bly1053-910467-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और सीसी रोड बनाने से पहले रोलर चलाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और सीसी रोड बनाने से पहले रोलर चलाना अनिवार्य
विज्ञापन
बरेली। शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम सख्त रुख अपना रहा है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने शहर के कई इलाकों में निर्माण के महज दो-तीन महीनों के भीतर ही टाइल्स उखड़ने की शिकायतों पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने या सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क बनाने से पहले अनिवार्य रूप से रोलर चलाया जाएगा। जिन जगहों पर टाइल्स उखड़ी हैं, वहां केवल खानापूर्ति करने के बजाय मजबूत और पक्का पैच लगाने के आदेश दिए गए।
बैठक में यह बात सामने आई कि कई ठेकेदार लागत बचाने के लिए टाइल्स बिछाने से पहले रोलर का इस्तेमाल ही नहीं करते। वे जमीन को समतल और मजबूत किए बिना सिर्फ रेता (बालू) डालकर उसके ऊपर टाइल्स बिछा देते हैं। जमीन के अंदरूनी हिस्से के खोखले रह जाने के कारण कुछ ही दिनों में टाइल्स धंसने और उखड़ने लगती हैं।
मानसून से पहले शहर में चल रहे नाला सफाई अभियान के दौरान भी कई जगहों पर किनारे लगीं टाइल्स उखड़ गईं। अमर उजाला के शहर के टाइल्स उखड़ने के मामले को 16 जून के अंक के प्रकाशित भी किया था। इस तरह की लापरवाही को रोकने के लिए अब सीधे अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निर्देश दिए हैं कि वे खुद मौके पर जाकर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए। फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई भी की जाएगी।