{"_id":"6a7e2078de11b9b3160013d8","slug":"open-counseling-for-vacant-engineering-seats-today-bareilly-news-c-4-bly1015-945690-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग आज
Fri, 14 Aug 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ओपन श्रेणी में प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण शुक्रवार को होगा। यह काउंसलिंग आरक्षित सीटें न भर पाने के कारण रिक्त हुई सीटों के लिए की जा रही है। डीन अर्चना गुप्ता के अनुसार, कई काउंसलिंग के बावजूद आरक्षित सीटें खाली रह गई थीं।
यह प्रक्रिया स्नातक प्रौद्योगिकी, स्नातक प्रौद्योगिकी लैटरल एंट्री, परास्नातक प्रौद्योगिकी और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की उपलब्ध सीटों के लिए होगी। इसका आयोजन सुबह नौ बजे से सीएसआईटी विभाग में किया जाएगा। स्नातक प्रौद्योगिकी प्रथम वर्ष में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अंकों या बारहवीं कक्षा (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) के अंकों की प्रावीण्य सूची के आधार पर मिलेगा। इस ओपन राउंड में स्नातक प्रौद्योगिकी की सभी रिक्त सीटें पात्र अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इंजीनियरिंग में लैटरल एंट्री के लिए सीयूईटी के अंकों या प्रमाणपत्र के अंकों को आधार बनाया जाएगा। स्नातक विज्ञान पास किए हुए अभ्यर्थी भी इंजीनियरिंग में लैटरल एंट्री के लिए पात्र होंगे। परास्नातक प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में गेट परीक्षा देने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद शेष सीटों पर अन्य पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
एमसीए प्रवेश काउंसलिंग आज
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एमसीए पाठ्यक्रम की पांचवें राउंड की काउंसलिंग शुक्रवार सुबह दस बजे से एक बजे के बीच होगी। इसमें सभी विशेष श्रेणी वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। वहीं, स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग दोपहर एक बजे से शुरू होगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने पंजीकरण कराया है लेकिन प्रवेश का अवसर नहीं भुना पाए। एमसीए में विशेष श्रेणियों में तीन और उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग के तहत तीन सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
एमएससी गणित की काउंसलिंग 17 अगस्त को
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स की तीसरे राउंड की काउंसलिंग 17 अगस्त को सुबह दस बजे से होगी। विभागाध्यक्ष के अनुसार, पाठ्यक्रम में कुल 25 सीटें रिक्त हैं। इनमें ओबीसी श्रेणी में 11, एससी-एसटी में सात, ईडब्ल्यूएस में पांच और अनारक्षित श्रेणी में दो सीटें शामिल हैं। प्रवेशार्थियों को समय पर विभाग पहुंचकर काउंसलिंग में शामिल होना होगा।