फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only 568 school vehicles are registered in the district, 313 are running on contract.

Bareilly News: जिले में सिर्फ 568 स्कूल वाहन पंजीकृत, 313 दौड़ रहे अनुबंध पर

Sat, 28 Oct 2023 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Only 568 school vehicles are registered in the district, 313 are running on contract.
बरेली। जिले में 881 अधिकृत स्कूल वाहन हैं। इनमें 568 वाहन स्कूलाें के नाम पर पंजीकृत हैं। 313 निजी वाहन स्कूल वाहनों के रूप में पंजीकृत हैं और अनुबंध पर स्कूलों में चल रहे हैं। काफी संख्या में अनधिकृत वाहनों से छात्र-छात्राओं को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 400 से ज्यादा शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए स्कूल वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कई स्कूल एक या दो वाहनों का पंजीकरण कराकर उनकी आड़ में कई वाहनों को दौड़ाते हैं। अनफिट वाहनों और ई-रिक्शा, ऑटो तक का इस्तेमाल छात्र-छात्राओं को ढोने के लिए किया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाते हैं।
विज्ञापन

15 से 17 सितंबर तक विशेष अभियान के दौरान जिले के 881 स्कूल वाहनों में 784 ही मानकों के अनुरूप मिले। मानक पूरे न करने वाले 97 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। तय समय में मानक पूरा नहीं करने वाले 41 वाहनों के पंजीकरण निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed