{"_id":"66778854e4b7163787028a89","slug":"one-piece-of-land-was-sold-many-times-bdas-board-was-put-up-bareilly-news-c-4-bly1015-425916-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक जमीन का कई बार सौदा, बोर्ड लगा बीडीए का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक जमीन का कई बार सौदा, बोर्ड लगा बीडीए का
विज्ञापन
बरेली। एक ही जमीन कई बार बेचने से मामला ज्यादा विवादित हो गया है। जमीन को लेकर दोनों गुटों के अपने तर्क हैं, पर वहां बोर्ड बीडीए का लगा है। इस पर कब्जे की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी लिखी है।
थाने में मौजूद आदित्य उपाध्याय ने बताया कि 850 वर्गगज यह जमीन तुलापुर निवासी कड़ेराम नाम के शख्स की थी, जिनका निधन हो चुका है। कड़ेराम ने वर्ष 1999 में जमीन राजेश राणा को बेच दी थी। कड़ेराम ने ही वर्ष 2005 में यही जमीन टीएस गंगवार, आनंद राठौर व मंसूर आलम को बेच दी। इन तीनों ने मिलकर यह जमीन डॉ. भारती गुप्ता को बेच दी। राजीव राणा का कहीं नाम नहीं था। पता नहीं कैसे राजीव राणा ने भारती गुप्ता की इस जमीन का मंजू रानी नाम की कोई महिला से बैनामा करा लिया और खुद को मालिक बताने लगा। आदित्य ने बताया कि राजीव राणा ने पिछले साल फरवरी में उन लोगों पर धोखाधड़ी व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, राजीव राणा ने पिछले दिनों तहरीर देकर बताया था कि एक प्लॉट विष्णुधाम काॅलोनी में डॉ. भारती गुप्ता निवासी नेकपुर से खरीदा था। भारती गुप्ता ने यह जमीन अन्य लोगों से खरीदी थी। जमीन पर कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। इस जमीन का शनिवार को अमर उजाला टीम ने जायजा लिया तो यहां बीडीए के स्वामित्व का बोर्ड मिला। हालांकि, यह अलग बात है कि बीडीए अधिकारी इस जमीन पर अपना दावा नहीं कर रहे हैं।