फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One of the parties attacked the police constables who had arrived to reason with the people who were quarrelling.

Bareilly News: झगड़ रहे लोगों को समझाने पहुंचे सिपाहियों पर एक पक्ष ने किया हमला

Wed, 09 Sep 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
One of the parties attacked the police constables who had arrived to reason with the people who were quarrelling.
भोजीपुरा (बरेली)। जटौआ गांव में तालाब से मछली पकड़ने के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो सिपाहियों पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। घायल हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह ने छह नामजद समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका चालान किया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में चौकी धौराटांडा पर तैनात हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह ने बताया कि वह गांव जटौआ में सोमवार शाम साथी सिपाही अरुण कुमार के साथ समन तामील कराने निकले थे। उन्होंने देखा कि गांव के पास तालाब में पानी ज्यादा भर गया है। मछलियां तालाब से निकलकर रोड व खेतों की तरफ बहने लगी थीं। गांव के कुछ लोग मछलियों को पकड़ रहे थे। तभी गांव निवासी अशोक कुमार पिकअप गाड़ी लेकर आया। यहां किसी बात पर बहस के बाद यूनिस, मुशर्रफ, मुशाहिद उर्फ नेता व दानिश से उसका झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने अशोक की पिटाई कर दी। झगड़ा होता देख उन्होंने अशोक से रोड पर खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को कहा। इस पर अशोक उनसे भी बहस करने लगा। बताते हैं कि सिपाही अरुण कुमार ने दो-तीन थप्पड़ अशोक को जड़ दिए। इसके बाद अशोक के परिवार वालों ने हमला कर दिया। उनकी लात घूसों व डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे उन्होंने जान बचाई। सिपाहियों पर हमले की सूचना पर भोजीपुरा थाना व चौकी धौंराटांडा से भारी संख्या में पुलिस जटौआ पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। अन्य आरोपी गांव छोड़कर भाग गए।

नशे में थे आरोपी
हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में अशोक कुमार, सूरजपाल, वेदप्रकाश, विक्की, सतीश निवासी जटौआ व कामता प्रसाद निवासी कमुंआ मकरूका को नामजद किया है। छह आरोपी अज्ञात हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में पुलिस पर हमला किया। अशोक कुमार, सूरजपाल, वेदप्रकाश व कामता प्रसाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed