{"_id":"6525c0a07533c1f82608ff37","slug":"one-lakh-consumers-of-six-substations-did-not-get-electricity-in-the-morning-bareilly-news-c-4-bly1036-265285-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह सबस्टेशनों के एक लाख उपभोक्ताओं को सुबह नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह सबस्टेशनों के एक लाख उपभोक्ताओं को सुबह नहीं मिली बिजली
Wed, 11 Oct 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के लिए 24 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल लागू है, लेकिन मंगलवार को शट डाउन और लोकल फाॅल्ट के चलते कई सबस्टेशन बंद रहे। सुबह के वक्त छह सबस्टेशनों के एक लाख से अधिक उपभोक्ता बिजली और पानी के लिए तरस गए।
सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, नदौसी, सीबीगंज, किला व परसाखेड़ा सबस्टेशनों के फीडरों पर मंगलवार को सुबह आठ से 10: 30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। ढाई घंटे का यह ऐसा समय था जब लोग उठकर ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन बिजली गुल होने की वजह से कई लोग दफ्तर और कार्यस्थल तक जाने में लेट हो गए। सीबीगंज के बसंत बिहार और किला क्षेत्र के साहूकारा में लोकल फाल्ट की वजह से 11 बजे के बाद आपूर्ति प्रभावित रही। कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने सात घंटे तक आपूर्ति ठप रहने का उल्लेख किया है। सम्राट अशोक नगर में तीन घंटे आपूर्ति ठप हुई। सीबीगंज और सुभाषनगर के सहायक अभियंताओं का कहना है कि आपूर्ति ढाई घंटे ही बंद हुई है। उसके बाद लोकल फॉल्ट किसी एक दो फीडर पर हुए, जिन्हें ठीक कराया गया है। अक्षीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि परसाखेड़ा स्थित 220 केवी सब स्टेशन पर मरम्मत होनी थी। इसके चलते शट डाउन 8 से 11 बजे तक का था लेकिन इससे पहले ही आपूर्ति बहाल हो गई थी। अगर इसके बाद कहीं आपूर्ति प्रभावित हुई हो तो लोकल फाल्ट रहा होगा।
विज्ञापन
किला में छह घंटे और हरुनगला में आज चार घंटे ठप रहेगी बिजली
बरेली। सनसिटी सब स्टेशन के पीर बहोड़ा, बड़ी विहार, परतापुर व हरुनागला सब स्टेशन के पवन विहार, हरुनागला, जगतपुर, मीरा की पैठ, खुशबू एन्क्लेव, कृष्णानगर में दिन 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। किला सब स्टेशन से दिन में 10 से शाम को 4 बजे तक बुधवार को आपूर्ति बंद रहेगी। करीब तीस हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
सन सिटी और हरुनगला में तीन घंटे गुल रही बिजली
बरेली। सनसिटी, हरुनागला, पवन विहार, ओम साईं एन्क्लेव, पवन विहार, रामगंगा नगर सेक्टर तीन, गार्डन सिटी, पंचशील नगर, पशुपतिविहार व जगतपुर क्षेत्र में सतीपुर, सेटेलाइट एवं परतापुर, बड़ी विहार में मंगलवार को दिन में 10 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लाइनों की मरम्मत की गई। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपला व कुतुबखाना उपकेंद्र के जिला अस्पताल फीडर पर सोमवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली ठप रही। ब्यूरो