UP: बरेली में नैनीताल हाईवे पर हादसे रोकने की कवायद, प्रशिक्षण के बाद सौ पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात
बरेली में सिविल पुलिस से सौ पुलिसकर्मियों को यातायात बेड़े में शिफ्ट किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों को नैनीताल हाईवे पर हादसे रोकने के लिए यातायात का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए डीजीपी ने फरमान जारी किया है। एक जिला एक मार्ग योजना के तहत बरेली में नैनीताल हाईवे को चिह्नित किया गया है। यहां सिविल पुलिस के सौ पुलिसकर्मी अलग से तैनात किए जाएंगे। उन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेली जोन के नौ जिलों में 425 पुलिसकर्मियों चिह्नित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की मंशा है कि इस योजना के तहत जिले में सर्वाधिक हादसों वाली सड़क को चिह्नित कर वर्ष 2030 तक उस पर हादसों की संख्या आधी कर ली जाए। जिले में सर्वाधिक सड़क हादसे नैनीताल हाईवे पर होते हैं। एक्सीडेंट के लिहाज से भोजीपुरा थाना क्षेत्र जिले में सबसे ऊपर है। इसी हाईवे पर बहेड़ी, इज्जतनगर व देवरनिया थाना क्षेत्र में भी एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं।
यह भी पढ़ें- UP: चार माह भी नहीं चला दूसरा प्रेम विवाह, इस बात से खफा पति ने काटा सपना का गला, फिर दी जान
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि इस लिहाज से नैनीताल हाईवे को चयनित किया गया है। इस रोड पर अब पुलिस लाइन या थाने से एसएसपी सौ पुलिसकर्मी उपलब्ध कराएंगे। इनमें एक इंस्पेक्टर, छह दरोगा, 93 सिपाही व दीवान शामिल होंगे। इन सभी को प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन की बारीकियां समझाई जाएंगी। फिर बरेली से बहेड़ी सीमा तक 49 किमी के रोड पर उनको तैनाती दी जाएगी।
कलाकृतियों और पेंटिंग से सजेंगे डिवाइडर
शहर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर नगर निगम डिवाइडरों को संवारेगा। सबसे पहले मिनी बाइपास से झुमका तिराहे तक डिवाइडरों पर सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पेटिंग बनेंगी। कलाकृतियां भी सजेंगी। प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर आकर्षक दृश्य और हरियाली नजर आएगी। बीच-बीच में विज्ञापन पट लगवाकर आमदनी भी करने की तैयारी है।
प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों को न सिर्फ आकर्षक बनाएगा, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक आलेखों से भी सजाएगा। इस काम को पीपीपी मॉडल पर कराने के लिए कवायद शुरू की गई है। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और विज्ञापनों के माध्यम से आय भी हो सकेगी। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि अब डिवाइडरों का इस्तेमाल शहर की खूबसूरती बढ़ाने में होगा। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी।