संभल जिले के बहजोई कस्बे में शनिवार रात पत्नी का गला रेतने के बाद फंदा लगाकर जाने देने वाले युवक की दूसरी प्रेम कहानी चार महीने भी नहीं चली। पत्नी के किसी अन्य युवक से बात करने के शक से उपजे विवाद में उसने जान दे दी। उसकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
संभल के बहजोई कस्बे के मोहल्ला गंगा बिहार कॉलोनी मुराव टोला में करन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आ गई जब पत्नी किसी अन्य से बात करने लगी। सपना बदायूं के इस्लामनगर के गांव छीतरपुर की रहने वाली है। उसने करीब 11 साल पहले एक अन्य युवक से भी प्रेम विवाह किया था। उसके साथ बहजोई के मौर्य मोहल्ले में रहते हुए सपना की मुलाकात करन से हो गई। करीब चार माह पहले सपना ने पहले पति को छोड़कर करन से प्रेम विवाह कर लिया। तब से दोनों बहजोई के मौर्य मोहल्ले में ही रह रहे थे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: प्रधानाचार्य ने कार्यालय में बुलाकर छात्रा से की शर्मनाक करतूत, फिर डेढ़ साल तक करता रहा शोषण
2 of 8
गमगीन माहौल में बैठे करन के परिजन।
करन के परिवार का आरोप है कि सपना के किसी और से भी संबंध हैं। इसलिए करन बेहद नाराज था। करन ने कई बार सपना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार को करन ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला किया। उसका गला कट गया। वह दुपट्टी गले में बांधकर मायके पहुंची। मायकेवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, करन ने फंदे से लटककर जान दे दी। आपसी समझ और संवाद की कमी के कारण सपना की दूसरी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।
3 of 8
करन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को मायके से बुलाकर ले गया था पति
पिछले कुछ दिनों से सपना अपने मायके इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव छीतरपुर में रह रही थी। शनिवार को करन आया और बाइक से उसे बुलाकर ले गया। मायके वालों का कहना है कि उन्होंने सपना को हंसी खुशी से विदा किया था। वह करन के साथ खुश थी। उसने कभी इस तरह की बात भी नहीं बताई कि करन उसको मारता पीटता है। शादी के कुछ दिनों के बाद ही सपना ने मायके में आकर रुकना शुरू कर दिया था। गला कटने से सपना की हालत गंभीर है। अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके होश में आने के बाद ही वजह सामने आ सकती है।
4 of 8
इसी घर में हुई थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
बहजोई में किराये के मकान में रहते थे
सपना अपने पति के साथ बहजोई में किराये के मकान में रहती थी। पति करन कस्बे में ही एक दुकान में काम करता था। शनिवार की शाम को दोनों घर पहुंचे तो करन की मां व बहन घर पर थीं। शाम को दोनों अपने गांव दिलबौरा चली गईं और सपना व करन घर पर रह गए थे।
5 of 8
घायल सपना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
बहजोई थाना पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच में करन द्वारा सपना को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करना और खुद फंदा लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने करन के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।