फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one corona patient reported in Bareilly

Corona Update: बरेली में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित, निजी लैब की आरटीपीसीआर जांच में हुई पुष्टि

Mon, 16 Jun 2025 05:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 05:51 PM IST
सार

बरेली में छह दिन बाद एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसने संदिग्ध लक्षण प्रतीत होने पर निजी लैब में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व पंजाब से लौटा युवक संक्रमित पाया गया था। 

विज्ञापन
one corona patient reported in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देश में कोरोना की दस्तक के बाद अब बरेली में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को निजी पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच में 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। शाम को पुष्टि होने की वजह से मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पंजाब से बरेली लौटे प्रवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। हालांकि, छह दिन बाद बरेली में हुई एहतियातन जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। तब अफसरों ने युवक को पंजाब में हुई जांच में ही संक्रमित बताकर पल्ला झाड़ लिया था। 
विज्ञापन


निजी पैथोलॉजी में कराई थी जांच 
अब गांधीपुरम निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। विभाग के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगा है। निजी पैथोलॉजी से मिली पॉजिटिव रिपोर्ट पर आईडीएसपी सेल ने संक्रमित से संपर्क किया। शाम पांच बजे पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट हुई। मंगलवार को संक्रमण का सर्विलांस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में ट्रक की टक्कर से कानूनगो की मौत, कार काटकर निकाला गया शव, पत्नी गंभीर घायल

बताया जाता है कि गांधीपुरम के व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री न होने से उसके संक्रमित होने की वजह परिजन या फिर शहर में ही आवाजाही के दौरान चपेट में आने की आशंका है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक संक्रमित के घर मंगलवार को टीम पहुंचेगी। निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

तीन सौ बेड अस्पताल नहीं पहुंची एंटीजन किट
अधिकारियों का दावा है कि कोरोना की जांच के लिए एंटीजन किट बीते सप्ताह खरीद ली गई है। जो ड्रग स्टोर में रखी हैं। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर और संबंधित सरकारी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। लेकिन शहर के खुर्रम गौटिया स्थित तीन सौ बेड अस्पताल की पैथोलॉजी तक किट नहीं पहुंची। जबकि यहां प्रतिदिन फिजिशियन की करीब चार सौ ओपीडी होती है। इनमें कोई संक्रमित है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच से ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed