फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin of former MLA dies in road accident in Bareilly

UP: बरेली में ट्रक की टक्कर से कानूनगो की मौत, कार काटकर निकाला गया शव, पत्नी गंभीर घायल

Mon, 16 Jun 2025 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे कार में सवार कानूनगो की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर घायल हुई हैं। 

विज्ञापन
Cousin of former MLA dies in road accident in Bareilly
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास के नवदिया झादा चौराहे के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में उत्तराखंड के सितारगंज निवासी यशोदा सिंह राणा की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी राणा गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। कार काटकर यशोदा सिंह का शव निकाला गया। 

विज्ञापन


कार में सवार यशोदा सिंह राणा ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के 150 सरोजना के निवासी थे। उनका मुरादाबाद में घर है, जहां परिवार के साथ रहते थे। लखीमपुर खीरी जिले में कानूनगो पद पर तैनात थे। वह पत्नी के साथ कार से लखीमपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बुरा हाल: घरों-दुकानों में भरा पानी... एसएसपी दफ्तर में भी जलभराव, रेल पटरी डूबी; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बिथरी क्षेत्र में बड़ा बाइपास के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यशोदा सिंह और उनकी पत्नी अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कटवाकर उन्हें बाहर निकाला। यशोदा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। 

यशोदा सिंह राणा उत्तराखंड के नानकमत्ता के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के चचेरे बड़े भाई थे। सूचना पर पूर्व विधायक परिजनों के साथ बरेली पहुंचे। वहीं, पुलिस ने यशोदा सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed