फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one banana took two lives

दुधमुंहे बच्चे की मौत, सदमे में दादा की भी जान गई

Sat, 22 Sep 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
one banana took two lives
banana
नौ माह के दुधमुंहे बच्चे की सांस नली में अटकी केले की गांठ निकालते समय गले में दादा का नाखून चुभना उसके लिए काल बन गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। दादा को जब जानकारी हुई तो सदमे से उनकी भी जान चली गई। घटना होशियारपुर (पंजाब) में हुई। शनिवार को दादा-पोते की लाशें गांव दौली जवाहरलाल की गौंटिया पहुंचीं तो परिवार के साथ मोहल्ले में भी मातम पसर गया। 
विज्ञापन

दौली जवाहरलाल की गौंटिया के केदारनाथ (50) पंजाब के होशियापुर में चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण भोषण कर रहे थे। साथ में इकलौता बेटा ओमपाल भी हाथ बंटाता था। डेढ़ साल पहले ओमपाल की शादी की थी। शुक्रवार सुबह केदारनाथ किराए के कमरे में नौ माह के पोते दिनेश को केला खिला रहे थे। बताया जाता है कि केला अधपका था। इससे उसकी गांठ बच्चे के गले में अटक गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर केदारनाथ ने उसके मुंह में अंगुली डालकर गांठ निकालने की कोशिश की तो सांस की नली में नाखून चुभ गया। इसकी वजह से रक्तस्राव होने लगा। यह देख केदारनाथ घबरा गए और उसे लेकर अस्पताल भागे। वहां पहुंचने पर उसे भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इकलौते पोते की मौत की सूचना केदारनाथ तक पहुंची तो उन्हें सदमा लग गया। तीन घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। दोनों का शव लेकर ओमपाल शनिवार को गांव पहुंचा तो भारी भीड़ जुट गई। शाम को दोनों की अंत्येष्टि की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed