फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One arrested in the guilt of Ala Hazrat

आला हजरत की शान में गुस्ताखी करने वाला एक गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
One arrested in the guilt of Ala Hazrat
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दरगाह से एसएसपी और थाने में की गई बात, गुस्साए लोग पहुंचे दरगाह

विज्ञापन
बरेली। आला हजरत की शान में गुस्ताखी करने वाले कोहड़ापीर के दो लोगों में से एक को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने एक चित्र के माध्यम से सोशल मीडिया पर शनिवार को आला हजरत की शान में गुस्ताखी की थी।
कोहाड़ापीर के शेख वारसी (एके खान) और सैयद गयास वारसी ने एक चित्र के माध्यम से आला हजरत की शान में गुस्ताखी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। इससे लेकर आला हजरत को मानने वाले भड़क गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। रविवार को दूसरे दिन भी इस मामले में कार्रवाई न होने पर कोहाड़ापीर के तमाम लोग इकट्ठे होकर दरगाह आला हजरत पहुंचे। उन्होंने काजी-ए-हिंदुस्तान के निवास पर जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खां से मुलाकात की। बताया कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस पर सलमान मियां ने एसएसपी से बात की। जमात के दूसरे लोगों ने रविवार शाम प्रेमनगर थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद मोहम्मद फुरकान खान की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके गयास वारसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दूसरे आरोपी शेख वारसी उर्फ एके खान को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed