फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old lady dies under suspicious circumstances

Bareilly News: पत्नी और पति की प्रेमिका के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Old lady dies under suspicious circumstances
आंवला। बुधवार को पति की प्रेमिका व पत्नी के बीच सड़क पर लात-घूंसे चले। इस हाईवोल्टेज ड्रामा से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। बाद में दोनों पक्ष थाने चले गए। यहां भी पत्नी, पति व पति की प्रेमिका के बीच काफी देर तक तकरार हुई।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दो बजे रामनगर रोड स्थित एक जनप्रतिनिधि के रेस्टोरेंट में सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद पति की प्रेमिका से सामना हुआ तो पत्नी ने हाथ जोडकर प्रेमिका से उसके परिवार को बर्बाद न करने की अपील की। इस पर प्रेमिका भड़क गई और मारपीट करने लगी। पर्स से निकालकर मिर्ची स्प्रे से हमला कर दिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहां से दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो प्रेमिका ने प्रेमी को भी वहां बुला लिया। सभी के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए और काफी देर तक तीखी बहस व कहासुनी हुई। बाद में प्रेमिका वहां से चली आई। संवाद
विज्ञापन

--
छात्रा से पति का चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पीड़िता ने बताया कि नौ साल पहले एक प्रतिष्ठित परिवार में उसकी शादी हुई थी। पति थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। रामनगर रोड स्थित दूसरे मकान में छात्रों को कोचिंग भी पढ़ाते हैं। दो साल पहले उसे पता चला कि कोचिंग आने वाली छात्रा से पति का प्रेम प्रसंग हो गया है। विरोध करने पति सहित ससुरालियों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पिटाई लगाकर ससुराल से निकाल दिया। इसकी उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब उसका पति व प्रेमिका उसे अपने रास्ते से हटाने की साजिश कर रहे है। उसे दोनों से अपनी जान का खतरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की ओर से उसके पति की प्रेमिका के खिलाफ तहरीर मिली है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed