फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old employee had robbed the sales manager, revealed

Bareilly News: पुराने कर्मचारी ने कराई थी सेल्स मैनेजर से लूट, खुलासा

Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Old employee had robbed the sales manager, revealed
बरेली। किप्स ऑटो सर्विस के सेल्स मैनेजर दीपक जोशी से हुई 1.10 लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इसी फर्म के तीन साल पुराने कर्मचारी अभिषेक राघव ने योजना बनाकर लूट कराई थी। चार आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि एक फरार है। 34 हजार रुपये बरामद कर लुटेरों की दो बाइकें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि दुर्गानगर निवासी दीपक जोशी अशरफ खां चौकी के सामने स्थित किप्स ऑटो सर्विस के मैनेजर हैं। मुख्य शाखा बिशप इंटर कॉलेज से 15 अक्टूबर की रात आठ बजे दीपक घर जाने को निकले थे। हार्टमैन पुल पर चढ़ते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। उनसे 1.10 लाख रुपये लूट लिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसओजी, सर्विलांस व प्रेमनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इज्जतनगर स्टेशन के पीछे टंकी के पास से राजनगर कॉलोनी निवासी अभिषेक गंगवार, मढ़ीनाथ के प्रशांत शर्मा व अभिषेक राघव, गौतमबुद्धनगर निवासी सचिन को पकड़ लिया। इनका साथी मोहित यादव फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि चारों ने रकम का बंटवारा कर लिया था। उनके पास से 34 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed