{"_id":"681fbf77b1c5b59fa60207b5","slug":"officials-stay-away-from-police-station-resolution-day-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104526-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिकारियों का थाना समाधान दिवस से किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिकारियों का थाना समाधान दिवस से किनारा
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में अधिकारियों के नही पहुंचने पर मायूस लौटे फरियादी।
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में महज औपचारिकताएं पूरी की गईं। फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए यहां कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस दौरान यहां पहुंचे कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। यहां केवल छह शिकायतें ही दर्ज हुईं।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने से कई फरियादी लौट गए।इंस्पेक्टर संतोष कुमार और राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपाल ही समाधान दिवस में मौजूद थे।
खाता गांव के दिव्यांग रामप्रकाश यादव ने बताया कि कई वर्षों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। पिछले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए थे, तब भी कोई अधिकारी नहीं आया था। संजय कॉलोनी निवासी रामगोपाल ने बताया कि दातागंज मार्ग पर उनके भूखंड पर कुछ भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। उनके पेड़ काट दिए गए। नींव उखाड़ कर फेंक दिए गए। सरकारी चकरोड पर मिट्टी भी जबरन डाल कर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। कई बार पैमाइश की गई, लेकिन भूमाफियाओं के साथ सफेदपोश नेता मिले हुए हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने कुछ लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में लिखित में छह शिकायतें दर्ज की गई। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। संवाद
-- -
नवाबगंज में आईं सात शिकायतें, निस्तारण शून्य
नवाबगंज। थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार और कोतवाल की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में सात शिकायतें पहुंचीं, जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास निस्तारण के लिए भेज दी गई।
शनिवार को कोतवाली नवाबगंज में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह और कोतवाल राहुल सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पंडरी समीप बरौर गांव के पुजारी बाबा पूरनदास ने शिकायत की कि गांव में ठाकुर जी महाराज का मंदिर है। यहां से आवागमन के मार्ग पर गांव के एक दबंग ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
अनंदापुर लक्ष्मीनरायन गांव के निरंजन लाल ने शिकायत की कि उनके पड़ोसी ने रास्ते में चबूतरा बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आने जाने में भारी परेशानी होती है। रिछोला किफायतुल्ला गांव की निशा ने शिकायत की कि उनकी कृषि भूमि मुझैना संतोष गांव में स्थित है। शनिवार को उनके पड़ोसी ईंट-भट्ठा मालिक ने उनकी भूमि से मिट्टी खोदकर ईंट की पथाई कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
--
एसपी दक्षिणी ने सुनीं शिकायतें, दो शिकायतें हुई दर्जं
मीरगंज। थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा व सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कुल दो शिकायतें पंजीकृत हुईं। एक शिकायत का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कर दिया गया। शेष एक शिकायत को संबंधित कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयावधि के अंतर्गत निस्तारण के आदेश दिए। वहीं, शाही में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार एवं थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें आठ शिकायतें पंजीकृत हुईं। सभी शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। मौके पर निस्तारण किसी शिकायत का नहीं हो सका। संवाद