{"_id":"6488d7e0fc3933d54001ea3c","slug":"officers-inspected-on-heating-the-atmosphere-in-mohanpur-bareilly-news-c-4-1-181150-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोहनपुर में माहौल गर्माने पर अफसरों ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोहनपुर में माहौल गर्माने पर अफसरों ने किया मुआयना
Wed, 14 Jun 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां। थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव मोहनपुर में आमने-सामने स्थित मजार और देवस्थान में तोड़फोड़ को लेकर दो समुदायों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को माहौल को गर्माता देख एसडीएम और सीओ ने मौका मुआयना किया। साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाते हुए दोनों स्थानों पर की गई तोड़फोड़ को दुरुस्त कराया गया।
गांव मोहनपुर में प्राइमरी पाठशाला के पास देवस्थान है। इसके ठीक सामने पहलवान दादा मियां की मजार है। देवस्थान के बराबर में खाली पड़ी ग्राम पंचायत जमीन पर हर वर्ष पहलवान दादा मियां के उर्स पर मेला लगता है। यहां एक पक्ष के लोग गंदगी को साफकर तारबंदी करने की तैयारी कर रहे थे। गांव के दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।
एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में एक पक्ष का कहना है कि देवस्थान डेढ़ वर्ष पुराना है। इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। आरोप लगाया कि 11 जून को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने देवस्थान पर लगी टाइल तोड़ दीं और सामने गंदगी फैला दी। एसडीएम ने देवरनियां पुलिस को आदेश दिया, मगर पुलिस ने मामले में ढिलाई बरती।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने में दी तहरीर में मजार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
मंगलवार सुबह गांव में माहौल गर्माने लगा तो अफसरों ने इसका संज्ञान लिया और एसडीएम बहेड़ी अजय उपाध्याय व सीओ बहेड़ी डाॅ. तेजवीर सिंह ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता की। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। ग्राम समाज की जगह पर किसी भी तरह का कोई निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी। दोनों स्थानों पर की गई तोड़फोड़ को सही कराया गया। एसडीएम और सीओ ने इंस्पेक्टर देवरनियां को गांव पर नजर रखने को कहा है।
मोहनपुर गांव में कोई विवाद नहीं है, ग्राम समाज की भूमि को छोड़कर निर्माण करा जा सकता है। पुलिस को नजर रखने को कहा है। मजार और देवस्थान पर तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं, जिसे सही करा दिया गया है। -डाॅ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी