{"_id":"68c60e72022aa5cfdf000b0d","slug":"officers-did-not-arrive-at-the-police-station-resolution-day-many-complainants-returned-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101499-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थाना समाधान दिवस में नही पहुंचे अधिकारी, कई फरियादी लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थाना समाधान दिवस में नही पहुंचे अधिकारी, कई फरियादी लौटे
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से समस्याओं के निस्तारण के लिए आए कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। इसमें तीन शिकायतें ही दर्ज हुईं।
इसमें बिलपुर क्राॅसिंग के पास कब्रिस्तान की चहारदीवारी और रास्ते के नापजोख के लिए लेखपाल और पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेखपाल कॉलोनी के मोहल्ले वालों ने समाधान दिवस में पहुंचकर गली के बाहर कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए उसे हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार लेखपाल को लेकर मौके पर गए और अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन से के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। संवाद
--
मीरगंज में दो शिकायतें हुईं दर्ज
मीरगंज। सीओ मीरगंज अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें पंजीकृत हुईं। दोनों शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। शाही में नायब तहसीलदार मीरगंज अरविंद कुमार एवं थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कुल एक शिकायत पंजीकृत हुई। वह भी राजस्व से संबंधित थी। संवाद
विज्ञापन
--
कृषि भूमि पर कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत
बहेड़ी। कस्बे में आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायत आईं, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें हल्द्वानी निवासी चंद्रप्रकाश खंडूजा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव सैदपुर बुजुर्ग जोकि नगर पालिका परिक्षेत्र में आता है। उनकी जमीन पर एक व्यक्ति कब्जा कर निर्माण कर रहा है। इसको लेकर लखनऊ विधानसभा की हायर कमेटी जांच कर रही है, लेकिन इसके बावजूद उनके जमीन पर निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत के चलते निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को शिकायत की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने निर्माण करने वाले पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी ली। तत्काल प्रभाव से निर्माण पर रोक लगा दी है। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसी भी तरह का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बता दें कि चंद्रप्रकाश खंडूजा की जमीन की नीलामी को लेकर विधानसभा की हायर कमेटी जांच कर रही है। पूर्व में खुद मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर जांच के आदेश दे चुके हैं।